World Cancer Day 2026: कैंसर से डर नहीं, समझ जरूरी है.. आज विश्व कैंसर दिवस पर पढ़ें इस साल की थीम
- Authored by: अवनी बागरोला
- Updated Feb 4, 2026, 07:10 AM IST
वर्ल्ड कैंसर डे 2026, World Cancer Day 2026: आज वैश्विक स्तर पर कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। यहां पढ़ें विश्व कैंसर दिवस 2026 की थीम क्या है, क्यों इस दिन को मनाना महत्वपूर्ण है।
World Cancer Day 2026
वर्ल्ड कैंसर डे 2026, World Cancer Day 2026: हर साल वैश्विक स्तर पर 4 फरवरी के दिन पर वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। कैंसर ऐसी घातक बीमारी है, जिसका नाम मात्र सुनने से ही सबकी रूह कांपने लगती है। लेकिन कैंसर से जंग में जितना जरूरी इलाज है उतना ही जरूरी जागरुक और निडर बने रहना है। कैंसर डे को मनाने के पीछे उद्देश्य यही है कि, इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके। आज के दिन पर कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान, सही इलाज और इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करने के उद्देश्य से काम किया जाता है। यह दिन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने और कैंसर पीड़ितों को समर्थन देने का संदेश देता है, ताकि इस बीमारी से होने वाली मौतों को कम किया जा सके और जीवन बचाया जा सके।
विश्व कैंसर दिवस का इतिहास
विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई, जब फ्रांस के पेरिस में आयोजित वर्ल्ड समिट अगेंस्ट कैंसर के दौरान इसका ऐलान किया गया। इस सम्मेलन में यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) और विश्व स्वास्थ्य संगठनों ने मिलकर कैंसर के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने, रोकथाम और इलाज को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। तभी से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, ताकि सरकारों, संस्थाओं और आम लोगों को कैंसर के खिलाफ एकजुट किया जा सके।
वर्ल्ड कैंसर डे 2026 थीम
हर साल विश्व कैंसर दिवस को एक खास थीम के आधार पर मनाया जाता है। इस साल 2026 में कैंसर डे की आधिकारिक थीम 'यूनाइटेड बाय यूनीक' है।जिसका मतलब है कि हर व्यक्ति की कैंसर यात्रा अलग-अलग होती है, लेकिन सभी का लक्ष्य एक ही है। कैंसर के बोझ को कम करना और बेहतर जीवन सुनिश्चित करना। यह थीम लोगों को केंद्र में रखकर कैंसर देखभाल की बात करती है, जहां मरीज के व्यक्तिगत अनुभव, भावनाएं, आवश्यकताएं और पसंद को समझना और शामिल करना जरूरी है। थीम यह भी बताती है कि कैंसर का इलाज सिर्फ बीमारी से नहीं, बल्कि उसके सामाजिक, भावनात्मक और स्वास्थ्य-सिस्टम से जुड़े पहलुओं को देखकर किया जाना चाहिए, और दुनिया भर में लोग एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं।
World Cancer Day Quotes
1. कैंसर अंत नहीं है, यह हिम्मत और उम्मीद की नई शुरुआत है।
2. समय पर जांच, सही जानकारी और सकारात्मक सोच। कैंसर से लड़ने के सबसे बड़े हथियार हैं।
3. कैंसर से जंग दवाओं से नहीं, हौसले से जीती जाती है।
4. डर से नहीं, जागरूकता से कैंसर को हराया जा सकता है।
5. हर मरीज की कहानी अलग है, लेकिन उम्मीद सबकी एक होती है।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल