Kids Care Tips: बच्चे अक्सर माता-पिता के साथ रहना चाहते हैं। खासतौर पर बच्चे अपनी मां को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते हैं। कई बार किचन में खाना पकाते समय भी बच्चे अपनी मां के पास बैठे रहते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थितियों में भी मां को खाना पकाते समय बच्चे को अपने पास रखना जरूरी होता है। ऐसे में कई बार दुर्घटना होने का खतरा रहता है। अगर आपका बच्चा भी किचन में खाना पकाते समय आपके पास रहता है, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूरी बातों का ध्यान रखें। ताकि दुर्घटना होने की संभावना को कम किया जा सके। आइए जानते हैं बच्चों के साथ खाना पकाते समय माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
स्टोव को रखें थोड़ा ऊपर
जब भी आप बच्चों के साथ किचन में खाना पका रहे हों तो स्टोव को थोड़ा बच्चों से दूर रखें। ऐसा करने से बच्चों का हाथ स्टोव से दूर रहेगा। इसके अलावा स्टोव के पास कोई स्टूल या ऐसी चीज न रखें, जिसपर बच्चा चढ़कर स्टोव तक पहुंच सके। ऐसा करने से बच्चों के जलने का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कैबिनेट मे रखें सिलेंडर
अगर आप अपने किचन में सिलेंडर को बाहर रखते हैं, तो इस स्थिति में बच्चा कभी भी सिलेंडर को खोल सकता है। इस खतरे से बचने के लिए सिलेंडर को हमेशा कैबिनेट में रखें। इसके अलावा हो सके तो कैबिनेट को लॉक रखें। ताकि बच्चों को गंभीर दुर्घटना से बचा सकें।
ऑयल से रखें दूर
किचन में ऑयल से बच्चों को दूर रखें। दरअसल, अगर बच्चा ऑयल के आसपास रहता है, तो इससे वह पूरे किचन में ऑयल फैला सकता है। इस स्थिति में बच्चा ऑयल की वजह से गिर सकता है, जिससे गंभीर चोट लगने की संभावना बढ़ सकती है।
सफाई का रखें ध्यान
किचन में गंदगी होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में अगर बच्चा उन गंदगी को छूकर अपने मुंह में लेता है, तो इससे उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए किचन की नियमित रूप से सफाई करें। इसके अलावा डस्टबिन को बच्चों से दूर रखें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
