लाइफस्टाइल

Popular french baby names in India: बच्चों का रखना चाहते हैं कोई इंग्लिश नाम, तो यहां से चुनें फ्रेंच नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 22, 2022, 10:47 AM IST

Popular french baby names in India: यदि आप अपने बच्चों को इंग्लिश नाम देना चाहते हैं, तो यहां फ्रेंच में कई सारे नाम बताएं गए हैं, जो शायद आपको भी पसंद आ सकता है।

Image

Popular french baby names in India: बच्चों का रखना चाहते हैं कोई इंग्लिश नाम, तो यहां से चुनें फ्रेंच नाम

Popular french baby names in India: आज के दौर में लोग बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ भागना शुरू कर दिये है। ऐसे में अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों का अंग्रेजी नाम रखना पसंद करते है। लेकिन क्या आपको पता है नाम ना केवल व्यक्ति की पहचान बनाता हैं बल्कि उसके जीवन पर भी प्रभाव डालता है। ऐसे में आपको अपने बच्चों का नाम सोच समझ कर रखना चाहिए। यदि आप अपने बच्चों का अंग्रेजी नाम रखना चाहते हैं,तो इस आर्टिकल में आपको फ्रेंच में कई सारे नाम बताए गए हैं, जिसका अर्थ भी काफी अच्छा है और नाम सुनने में भी लोगों को अच्छा लग सकता हैं। तो चलिए जान ले बच्चों के लिए फ्रेंच में कुछ यूनिक नाम।

भारत में बच्चे के लोकप्रिय फ्रेंच नाम (popular french baby names in India)

एंटोनी- एंटोनी एक बेहद स्टाइलिस्ट फ्रेंच नाम है। इस नाम का मतलब होता है बहुत प्रशंसा योग्य। बता दें 70 से 80 के दशक में यह नाम बेहद लोकप्रिय रहा है।

सेड्रिक- यह नाम बेहद यूनिक है। इस नाम का मतलब होता है दयालु और खूबसूरत। आप चाहें तो अपने बच्चे का नाम रख सकते है।

फ्लेवियन- यह नाम ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है। आप चाहें तो अपने बच्चे का नाम रख सकते है।

गैस्टन- इस नाम का मतलब होता है अतिथि या विदेशी। इस नाम का इस्तेमाल दुनिया भर में यात्रा करने वाले लोगों के लिए किया जाता है। आप चाहें तो अपने बच्चे का यह नाम रख सकते है।

हेनरी- यह नाम बेहद यूनिक और मॉडर्न हैं। इस नाम का मतलब होम रूलर होता है। यदि आप अपने बच्चे का यह नाम रखें, तो उनकी एक अलग पहचान बन सकती है।

अमेलिया- अमेलिया ज्यादातर लड़कियों का नाम होता है। इस नाम का मतलब होता है, मेहनती या काम करने वाला व्यक्ति।

शेर्लोट- यह नाम चौदहवीं शताब्दी का है। इस नाम का मतलब खूबसूरत और स्वतंत्र होता हैं।

एलिस- यह फ्रांस का बेहद मशहूर नाम है। इस नाम का मतलब होता है भगवान।

जोली- जोली एक बेहद यूनिक और मॉडर्न नाम है। इस नाम का मतलब होता है सुंदर। आप चाहे तो अपनी बेटी का यह नाम रख सकते है।

लूसी- यह बेहद पॉपुलर नाम है। इस नाम का मतलब होता है प्रकाश या साकारात्मकता का से आगे की ओर बढ़ना। यदि आप यह नाम अपने बच्चे का रखें, तो उन पर इसका पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

End of Article