लाइफस्टाइल

Nail Care Tips: सर्दियों में नाखूनों के आसपास से निकलती स्किन हैं परेशान? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 09:38 PM IST

Nail care tips: आप कुछ बेहद आसान घरेलू नुस्खों को आजमाकर नाखूनों के क्यूटिकल की केयर कर सकती हैं। क्यूटिकल्स खराब हो जाने पर ये बेहद भद्दे नजर आने लगते हैं। ऐसे में प्राकृतिक उपचारों की मदद से आप अपने नेल्स के आसपास निकलने वाली खाल और इससे होने वाले दर्द से भी राहत पा सकते हैं।

Image

नाखूनों के आसपास खाल निकलने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जानिए कैसे करें नेल्स क्‍यूटिकल की देखभाल
  • सर्दियों में रूखेपन के कारण बढ़ सकती है परेशानी
  • कुछ खास घरेलू नुस्खों से इससे होने वाले दर्द को भी दूर कर सकते हैं

Nail care tips: नाखूनों के आस-पास महीन स्किन की परत को ‘क्यूटिकल्स’ नाम से जाना जाता है, जो नाखूनों को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। जबकि कई बार यह परत कुछ कारणों से ड्राई हो जाती है और इसके बाद उखड़ने लगती है। यह स्किन जब सूखकर उखड़ना शुरू होती है, तो ऐसी स्थिति में दर्द और सूजन की दिक्कत होने लगती है। इस असुविधा से खुद को बचाने के लिए आप कुछ खास घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं, जो आपको तुरंत राहत देने का काम करेंगे।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

लगाने का तरीका-

एलोवेरा जेल में उच्च मात्रा में मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। एलोवेरा जेल को अपने नाखूनों के आसपास उखड़े हुए क्यूटिकल्स पर अप्लाई करें और इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। समय पूरा होने पर थोड़ा सा और एलोवेरा जेल हाथों में लगाकर अपने नेल क्यूटिकल्स पर लगाकर हल्का मसाज दें। आपको कुछ ही दिनों में असर नजर आएगा।

फायदे-

ऐसा करने से आपके नाखूनों के पास उखड़े हुए क्यूटिकल्स से हो रहे दर्द में राहत मिलेगी और यह धीरे-धीरे मुलायम होकर ठीक होने लगेंगे। ‌एक बात और ध्यान में रखें कि जब भी यह क्यूटिकल्स टाइट होकर उखड़ने लगे तो इनको ऐसे ही छोड़ने के बजाए, कटर या प्लकर की मदद से इनको काटकर साफ कर लें, नहीं तो यह और दर्द देने का काम करते हैं।

नारियल तेल से करें मॉइश्चराइज

सर्दियों में नारियल तेल सबसे अधिक उपयोग में लाया जाता है, क्योंकि इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमारी स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। क्यूटिकल्स को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए हर दिन थोड़ा सा समय निकालकर अपने नाखूनों पर कोकोनट ऑयल से मसाज करें। रोजाना नियमित रूप से क्यूटिकल्स पर कोकोनट ऑयल मसाज देने से क्यूटिकल्स उखड़ने की परेशानी धीरे-धीरे कम होने लगेगी और नई कोशिकाओं के बनने में मदद मिल सकेगी।

अगर आप चाहें तो नाखूनों के आसपास जमा डेड स्किन को हटाने के लिए ओट्स का घोल बनाकर इसपर लगा सकते हैं, जो स्किन को एक्सफोलिएट करके चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अपने नेल्स को दूध में डिप करके भी इन्हें डीप मॉइश्चराइज कर सकती हैं। वहीं, शहद और गुनगुने दूध की मदद से भी क्यूटिकल्स को सॉफ्ट बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article