अगर आपने हाल के समय में किसी बड़ी शादी, फैशन शो या सेलिब्रिटी इवेंट की तस्वीरें देखी हैं, तो आपने एक खास बात जरूर नोटिस की होगी। कई एक्ट्रेसेस और सेलेब्रिटी दुल्हनें ऐसी साड़ी पहन रही हैं, जिसका पल्लू या दुपट्टा जमीन पर काफी लंबा दिखाई देता है। इसे ही साड़ी ट्रेल ट्रेंड कहा जाता है। यह स्टाइल साधारण साड़ी को भी बेहद रॉयल और क्लासिक बना देता है। यही वजह है कि अंबानी परिवार की बहू से लेकर आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा जैसी कई सेलिब्रिटीज इस ट्रेंड को अपनाती नजर आई हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आलिया भट्ट के Alpha प्रमोशन लुक्स
क्या होता है साड़ी ट्रेल ट्रेंड?
साड़ी ट्रेल में पल्लू या उससे जुड़ा फैब्रिक साधारण साड़ी की तुलना में काफी लंबा रखा जाता है। चलते समय यह पीछे की ओर खूबसूरती से फैलता है, जिससे पूरा लुक शाही नजर आता है। यह ट्रेल पल्लू से अटैच भी हो सकती है, तो कई बार इसे अलग से कंधों पर पिन अप भी किया जाता है। इस तरह की ब्राइडल Veils क्रिश्चियन शादियों में गाउन के साथ देखने को मिलती है। लेकिन अब ये साड़ियों के साथ भी काफी पॉपुलर हो रही हैं।

Radhika Merchant Bridal Look
वेडिंग सीजन के लिए क्यों है परफेक्ट?
अगर आप शादी, रिसेप्शन या इंगेजमेंट जैसे खास मौके पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो साड़ी ट्रेल बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह फोटो और वीडियो में शानदार दिखाई देता है और आपकी एंट्री को भी यादगार बना देता है। इसी वजह से ब्राइड्स और ब्राइड्समेड्स के बीच यह ट्रेंड तेजी से काफी वायरल हो रहा है।
ऐसे करें स्टाइल
साड़ी ट्रेल के साथ बहुत भारी एक्सेसरीज पहनने की जरूरत नहीं होती। खूबसूरत नेकलेस, ईयररिंग्स और साफ-सुथरा हेयरस्टाइल इस लुक को पूरा कर देते हैं। अगर ट्रेल पहले से ही काफी हैवी है, तो बाकी स्टाइलिंग को सिंपल रखना बेहतर रहता है ताकि पूरा ध्यान साड़ी पर जाए।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - श्रीदेवी की याद दिला गईं Ankita Lokhande, गर्मियों में पहनी ऐसी साड़ी, देखते रह जाएंगे
जरूर ही आपको इस वेडिंग सीजन ये ट्रेल ट्रेंड फॉलों करना ही चाहिए। साड़ी या लहंगे दोनों के ही साथ इस तरह की लंबी ट्रेल काफी ज्यादा शाही और सुंदर लगती हैं। इस तरह की ट्रेल या लंबे पल्लू पर आप कस्टमाइज वर्क भी करवा सकती हैं।
