लाइफस्टाइल

श्रीदेवी की याद दिला गईं Ankita Lokhande, आसमानी साड़ी में दिखीं फिल्मी अदाएं, गर्मियों के लिए परफेक्ट है ये लुक

अंकिता लोखंडे का हल्के आसमानी रंग की साड़ी वाला लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सिंपल साड़ी, डायमंड जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ उनका यह अंदाज गर्मियों के लिए शानदार स्टाइल इंस्पिरेशन देता है।

Image

Ankita Lokhande Blue Saree

हाल ही में अंकिता लोखंडे एक खूबसूरत साड़ी लुक में नजर आईं। जिसमें उनका अंदाज कई लोगों को पुराने बॉलीवुड की याद दिला गया। हल्के आसमानी रंग की फ्लोई साड़ी, सॉफ्ट मेकअप और क्लासिक जूलरी के साथ उनका लुक बेहद एलिगेंट नजर आया। अंकिता की ये वाली साड़ी श्रीदेवी की आईकॉनिक साड़ी जैसी लग रही थी।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - शादी के 10 साल बाद भी बच्चा नहीं चाहतीं Akanksha Chamola

सिंपल और सुंदर लुक वाली इस साड़ी का ड्रेप तो ब्लाउज डिजाइन सब अच्छा लगा। अगर आप गर्मियों में किसी पार्टी, फैमिली फंक्शन या डे-इवेंट के लिए हल्का लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो अंकिता का यह स्टाइल आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है। यहां देखें अंकिता लोखंडे के लेटेस्ट लुक की डिटेल्स।

ब्लू शिफॉन साड़ी में अंकिता

अंकिता ने हल्के और गहरे नीले शेड वाली फ्लोई साड़ी पहनी थी। गर्मियों में पहनने के लिए इस तरह के रंग वाली शिफॉन साड़ी काफी प्यारा लुक देती है। साड़ी का हल्का फैब्रिक बेशक ही पूरे लुक को ग्रेसफुल बना रहा है।

ब्लाउज ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना है, जिसकी हाफ स्लीव्स पर लेस का काम काफी सुंदर दिखाई दे रहा है। ब्लाउज का सिंपल डिज़ाइन साड़ी को और उभरकर दिखा रहा है। यह कॉम्बिनेशन उन महिलाओं के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता है जो ज्यादा भारी एम्ब्रॉयडरी पसंद नहीं करतीं।

डायमंड जूलरी ने दिया क्लासी टच

अंकिता ने अपने लुक को भारी नेकलेस या बड़े ईयररिंग्स से नहीं भरा। उन्होंने चमकदार डायमंड स्टाइल नेकलेस, छोटे ईयररिंग्स और अंगूठी के साथ लुक को संतुलित रखा। इससे साड़ी पूरे आकर्षण का केंद्र बनी रही।

सॉफ्ट मेकअप और खुले बाल लगे शानदार

अंकिता का मेकअप काफी सिंपल था। पिंक लिपस्टिक, हल्का ब्लश और सटल आई मेकअप उनके चेहरे पर ताजगी ला रहा है। बीच से हल्के पार्ट किए खुले बाल उनके पूरे लुक को और भी सॉफ्ट और फिल्मी बना रहे हैं।

गर्मियों के लिए क्यों है बेस्ट?

हल्का रंग, कम्फर्टेबल फैब्रिक और कम एक्सेसरीज, ये तीनों ही चीजें अंकिता के लुक को खास बनाती है। अगर दिन के किसी फंक्शन, ऑफिस इवेंट या पूजा में साड़ी पहननी हो, तो इस तरह का लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ क्लासिक भी रहेगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article