लाइफस्टाइल

अल्फा के प्रमोशन के लिए Alia Bhatt पहन रहीं बस एक ही जैसे कपड़े, जानें क्या है खास

आलिया भट्ट अपनी फिल्म Alpha के प्रमोशन के दौरान एक के बाद एक स्टाइलिश आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। सिंपल लेकिन ट्रेंडी लुक को उन्होंने टी शर्ट-टैंक टॉप को पैंट्स के साथ खास अंदाज में स्टाइल किया।

Image

Alia Bhatt Alpha

फिल्म Alpha के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट का फैशन लगातार चर्चा में बना हुआ है। स्पाई थ्रिलर अल्फा में आलिया का बोल्ड लुक देखने को मिलेगा। फिल्म के प्रमोशन से पहले फैंस ने आलिया को कान्स में भारी गाउन और साड़ी में देखा था वहीं अब सिंपल और कैजुअल कपड़ों में उनका लुक वायरल है। तस्वीरों में आलिया अलग-अलग मौकों पर Alpha लिखा हुआ बेबी टी, क्रॉप टॉप और टैंक टॉप पहनकर नजर आ रही हैं। हर लुक में उन्होंने यह दिखाया कि बेसिक कपड़ों को भी सही स्टाइलिंग के साथ बेहद फैशनेबल बनाया जा सकता है।

बेबी टी में दिखा यंग और फ्रेश लुक

आलिया ने ग्रे रंग का स्लीवलेस बेबी टी पहना है, जिस पर Alpha लिखा हुआ है। इसके साथ उन्होंने ढीली फिटिंग वाली डार्क पैंट पहनी है। खुले वेवी बाल और बिना ज्यादा एक्सेसरीज के उनका पूरा लुक बेहद नेचुरल और मॉडर्न नजर आता है।

सफेद टी-शर्ट और मिनी स्कर्ट का स्टाइल

आलिया ने सफेद रंग की Alpha टी-शर्ट के साथ ब्लैक मिनी स्कर्ट लुक वाली स्लिट हाल्फ पैंट भी पहनी थी। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस पहने थे, जिससे पूरा लुक और भी स्टाइलिश लग रहा था। यह आउटफिट गर्मियों में कॉलेज, ब्रंच या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

ब्लैक टैंक टॉप में सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज

आलिया ब्लैक टैंक टॉप के साथ ब्लैक पेप्लम स्टाइल बॉटम्स में भी नजर हैं। कंधों तक खुले बाल और मिनिमल मेकअप ने इस लुक को और क्लासिक बना दिया है।

आलिया के इन सभी लुक्स की सबसे खास बात यह है कि ये कैजुअल फैशन का बेहतरीन उदाहरण हैं। ओवरसाइज़्ड या हैवी आउटफिट्स की बजाय उन्होंने ऐसे कपड़े चुने हैं जिन्हें आसानी से रोजमर्रा में भी पहना जा सकता है। और जो उनके किरदार को बखूबी उभार रहे हैं।

ऐसे करें स्टाइल

अगर आप आलिया का यह लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो किसी भी सॉलिड बेबी टी, क्रॉप टॉप या टैंक टॉप को कार्गो पैंट, वाइड लेग ट्राउजर, पेप्लम पैंट या मिनी स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। साथ में स्नीकर्स, छोटे स्टड ईयररिंग्स, सनग्लासेस और हल्का मेकअप आपके पूरे लुक को और बेहतर बना देगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article