लाइफस्टाइल

Warren Buffett Motivational Quotes: आप भी कहलाएंगे ओरेकल ऑफ़ ओमाहा, अगर गांठ बांध ली वॉरेन बफेट की ये 10 बातें, सफलता पक्की

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 29, 2024, 08:28 AM IST

Warren Buffett Motivational Quotes: दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर वॉरेन बफे का जन्म 30 अगस्त 1930 को अमेरिका के नेब्रास्का में हुआ था। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में पहला शेयर खरीदा और 13 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार टैक्स फाइल किया। वो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार।

Image

Warren Buffett Motivational Quotes

Warren Buffett Motivational Quotes: वॉरेन बफेट एक अमेरिकी व्यापारी, निवेशक हैं जो वर्तमान में बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष और सीईओ हैं। वो अपने निवेश करने की नीति के लिए जाने जाते हैं। जून 2024 तक, उनकी कुल संपत्ति $135 बिलियन थी, जिसकी वजह से वह दुनिया के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति बने। बफेट का जन्म ओमाहा, नेब्रास्का में हुआ था। वॉरेन अमेरिकी कांग्रेसी और व्यवसायी हॉवर्ड बफेट के बेटे हैं। उनका बहुत कम उम्र से ही बिजनेस और निवेश में इंट्रेस्ट आने लगा था। 19 साल की उम्र में उन्होंने नेब्रास्का विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। फिर उन्होंने कोलंबिया बिजनेस स्कूल से स्नातक की डिग्री हासिल की और निवेश करने के बारे में समझा। "ओरेकल ऑफ़ ओमाहा" के रूप में जाने जाने वाले वॉरेन बफेट अब तक के सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं। बफेट बर्कशायर हैथवे के मालिक हैं, इसके अलावा उनके पास बीमा कंपनी जिको, बैटरी निर्माता ड्यूरासेल और रेस्तरां डेयरी क्वीन समेज दर्जनों कंपनियां हैं। सफल बिजनेसमैन होने के साथ साथ वो कई लोगों के साथ प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करती है। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार।

Warren Buffett Motivational Inspirational Quotes in Hindi

1. अपनी साख बनाने में 20 साल लग जाते है वही इसे गंवाने में बस 5 मिनट लगते है। अगर आप इस बारे में सोचोगे तो चीजे अलग तरीके से कर सकते हो।

2. खुद से बेहतर लोगो के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा होता है। ऐसे लोगो को सहयोगी बनाये जिनका व्यवहार आपसे अच्छा हो। आप उस दिशा में कदम बढ़ा लेंगे।

3. केवल उसी चीज को खरीदिये जिसे आप अगले 10 साल तक ख़ुशी से रखेंगे।

4. जोखिम तब होता है जब आपको पता न हो की आप कर क्या रहे है।

5. जब दुसरे लोग सो रहे होते हैं तो आप अपने आप को आधा जगाकर खुद की सुरक्षा नहीं कर सकते।

6. खेल वे खिलाडी जीतते हैं जिनका ध्यान खेल के मैदान में होता है. न कि उन खिलाडियों द्वारा जिनके नजरें स्कोरबोर्ड पर टिकी रहती हैं।

7. अमीर समय में निवेश करते हैं, गरीब पैसे में निवेश करते हैं।

8. कभी किसी मूर्खता का हिस्सा नहीं बनें, बल्कि उसका फायदा उठाएं।

9. असाधारण परिणाम पाने के लिये असाधारण चीजो को करना जरुरी नहीं हैं।

10. एकल आय पर निर्भर कभी नहीं रहना चाहिए। दूसरा स्त्रोत बनाने के लिए निवेश करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article