लाइफस्टाइल

Valmiki Jayanti पर पढ़ें महर्षि वाल्मीकि के अनमोल विचार, बदल जाएगी जीवन की दिशा

Valmiki Jayanti 2025 : आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को रामायण महाकाव्य का रचियता कहा जाता है। आज यानी अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि का दिन वाल्मीकि जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज वाल्मीकि जयंती के मौके पर हम आपको महर्षि वाल्मीकि के अनमोल विचार बताने जा रहे हैं, जो आपके जीवन की दिशा को बदलकर रख सकते हैं।

Image

Valmiki ji ke anmol vichar

Valmiki Jayanti 2025 : आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को हर साल वाल्मीकि जयंती का आयोजन बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ किया जाता है। इस दिन आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को याद किया जाता है, जिन्हें रामायण का रचयिता भी कहा जाता है। महर्षि वाल्मीकि का जीवन एक डाकू से महर्षि बनने का शानदार उदाहरण है। उनकी जीवन यात्रा हमें सिखाती है कि परिस्थिति चाहे जैसे भी हो, परिवर्तन हमेशा संभव है। आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पढ़ें महर्षि वाल्मीकि के अनमोल विचार जो आपके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।

महर्षि वाल्मीकि के अनमोल विचार - Valmiki ji Ke Anmol Vichar

1. मनुष्य अपने कर्मों से बड़ा बनता है, जन्म से नहीं। इसलिए किसी भी सामाजिक और पारिवारिक परिस्थिति में जन्म लेने के बाद आपको कर्म हमेशा अच्छे करने चाहिए।

2. जो दूसरों का भला सोचता है, वही सच्चा साधक है। इसलिए हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचें।

3. कठिनाइयों में धैर्य रखना ही सबसे बड़ा तप है। इसलिए कठिन समय में भी हमेशा धैर्य बनाकर रखें।

Maharishi Valmiki Inspirational Quotes

4. अहंकार विनाश की जड़ है, नम्रता सफलता की कुंजी। इसलिए हमेशा अहंकार का त्याग कर विनम्रता को अपनाना चाहिए।

5. सच्चा मित्र वही है जो कठिन समय में आपका साथ न छोड़े। क्योंकि अच्छे समय में तो आपको साथ बहुत लोग होते हैं।

6. कर्म ही पूजा है, क्योंकि बिना कर्म जीवन अधूरा है। इसलिए जीवन पर्यंत हमें कर्म करते रहना चाहिए।

7. ज्ञान और सद्गुण ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन है, जो कभी नष्ट नहीं होता।

Valmiki Jayanti quotes in Hindi

8. क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है, वह व्यक्ति को अंदर खोखला कर देता है।

9. जीवन में दुख और विपदा दो ऐसे मेहमान हैं, जो बिना निमंत्रण के ही आते हैं। दुख और विपदा बिना निमंत्रण के कभी भी आ सकते हैं।

10. मनुष्य के विचार ही उसका भविष्य बताते हैं। इसलिए भविष्य बेहतर रखना है, तो विचार सकारात्मक रखें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article