लाइफस्टाइल

Bathing Tips: नहाते वक्त पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, त्वचा में आएगा जबरदस्त निखार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 12:42 PM IST

Bathing Tips in Hindi: त्वचा की देखभाल के लिए नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाकर नहाया जा सकता है, जिससे आपके शरीर की थकान तो खत्म होगी ही इसके साथ स्कीन से जुड़ी सभी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

Image

Bathing Tips In Hindi

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी में ये 5 चीजें मिलाकर नहाना फायदेमंद
  • स्किन की समस्या को दूर करेंगे ये बाथिंग टिप्स
  • थकान को दूर करने के लिए पानी में मिलाएं फिटकरी

Bathing Tips in Hindi: जिन लोगों के पास समय का अभाव होता है। वे अपने शरीर और त्वचा का ठीक तरह से ख्याल नहीं रख पाते हैं। लेकिन उनके मन में कहीं न कहीं इस बात का पछतावा जरूर होता है। ऐसे में आप अपने नहाने के पानी में कुछ खास चीजों को मिक्स करके अपनी बॉडी के साथ स्किन का भी ख्याल रख सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह चीजें केमिकल युक्त तो नहीं है? जी नहीं आपको अपने बाथटब में केवल कुछ नेचुरल चीजों को ही मिलाकर स्नान करना है।

जो लोग बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं। वो भी इस टिप्स को आजमा सकते हैं। सर्दियों के दस्तक देते ही ड्राइनेस, खुजली, स्किन में जलन जैसी परेशानियां महसूस होने लगती हैं। ऐसे में कुछ चीजों को पानी में मिलाकर इन सब से छुटकारा पाया जा सकता है।

फिटकरी

आप जब भी नहाने जाए तो गुनगुने पानी में थोड़ी सी फिटकरी को मिक्स कर लें और इससे नहाएं। यह घरेलू नुस्खा आपकी सभी परेशानियों को दूर करने में काफी हद तक मदद कर सकता है। फिटकरी के पानी से नहाने पर बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन में पनप रहे बैक्टीरियाज को भी जड़ से भगाया जा सकता है।

सेंधा नमक को मिलाएं

सेंधा नमक कई बीमारियों को दूर करने में सहायता करता है। इसे उपवास में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा जिन लोगों के शरीर से बदबू आती है। वो भी सेंधा नमक को अपने नहाने के पानी में मिलाकर इस परेशानी को दूर भगा सकते हैं। गुनगुने पानी में सेंधा नमक को मिलाकर स्नान करने पर थकान तुरंत खत्म हो जाती है और बॉडी को काफी रिलैक्स मिलता है।

नीम की पत्तियों का जादू

नीम की पत्तियों के गुणों के बारे में लगभग सभी जानते हैं। नीम की पत्तियां हमारी स्किन की एलर्जी, एक्ने, पिंपल्स, खुजली ,किसी भी तरह के दानों से निजात पाने में हनी में हमारी हेल्प कर सकते हैं। नहाने से पहले आप एक बाल्टी गुनगुने पानी में नीम के पत्तों को डाल दें और इस पानी से नहाएं। हो सके तो अधिक अच्छे परिणाम के लिए पहले कुछ नीम की पत्तियों को थोड़े से पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को छानकर अपने नहाने के पानी में मिला दें। इस पानी से नहाने पर शरीर के बैक्टीरिया मर जाते हैं और किसी भी तरह की एलर्जी या स्किन से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलता है। आज से लगभग 15 से 20 साल पहले इस तकनीक को हर घर में इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन आप के समय में केमिकल युक्त साबुन और कुछ खास प्रोडक्ट्स के चलते लोग नीम के पत्ते का इस्तेमाल भूल चुके हैं।

नींबू और गुलाब जल

इन दोनों ही चीजों को नहाने के पानी में मिलाकर नहाने से हमारे चेहरे पर ग्लो आता है और हमारी त्वचा अंदर से साफ होती है। जो लोग पसीने की बदबू से परेशान रहते हैं। वे पानी में नींबू या गुलाब जल मिलाकर नहा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article