लाइफस्टाइल

दीपावली की सफाई लगती है मुश्किल तो अपनाएं ये आसान तरीके, बिना थकावट साफ होगा घर का हर एक कोना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 03:15 PM IST

Easy Tips To Clean House On Diwali 2022: दिवाली का पर्व आने से कई दिन पहले लोग घर की साफ सफाई करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर की साफ सफाई करने से मां लक्ष्मी का वास होता है, लेकिन घर की सफाई करना हर किसी के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। अगर आप भी दिवाली की सफाई करने के बाद थकावट व तनाव महसूस करते हैं तो कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं।

Image

How To Clean Your Home During Diwali Festival

KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा
  • दिवाली में सबसे जरूरी चीज घर की सफाई होती है
  • दिवाली पर घर को साफ रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है

House Cleaning Plan On Diwali 2022: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। दिवाली का पर्व हर जगह बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग दिवाली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। दिवाली के त्योहार को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में लोग दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं। दिवाली में सबसे जरूरी चीज घर की सफाई होती है। दिवाली के त्योहार में घर की सफाई हर कोई करता है। कहते हैं दिवाली पर घर को साफ रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है। कुछ लोगों को घर की सफाई करना एक मुश्किल भरा टास्क लगता है। अगर आप भी दिवाली की सफाई के बारे में सोच रहे हैं, तो इन आसान तरीकों को जरूर अपनाएं। इससे आपको थकान महसूस नहीं होगी।

खुद को करें रेडी

घर की सफाई करने से पहले आप खुद को अच्छे से तैयार कर लें। बालों को धूल से बचाने के लिए बालों में एक साफ कपड़ा बांध लें। नाक और मुंह को एक मास्क से ढक लें। हाथों में रबड़ के दस्ताने पहन लें और आंखों में चश्मा पहन लें, ताकि किसी भी तरह की धूल आप में न जाए और आपको कोई भी नुकसान न पहुंचे। इस बात पर खास तौर से ध्यान रखना है कि अगर आप सफाई का प्लान कर रहे हैं तो यह बिल्कुल भी ना सोचे कि एक दिन में सब कुछ निपटा लेंगे। ऐसा करने से सफाई भी अच्छे से नहीं होगी और आप थकावट व तनाव महसूस करेंगे। सफाई करने के लिए कम से कम दो से तीन दिन का समय लें।

सबसे पहले करें किचन साफ

सफाई की शुरुआत सबसे पहले किचन से करें, क्योंकि किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सबसे पहले किचन में लगे जाले और चिपचिपाहट को साफ करने का तरीका ढूंढें, क्योंकि खाना बनाते समय तेल से किचन में चिपचिपाहट होने लगती हैं। यह सिर्फ गर्म पानी से साफ नहीं होती है। इसके लिए कास्टिक सोडा या सोडियम हाइड्रोक्साइड का इस्तेमाल करें और ब्रश की सहायता से इसे रगड़ कर साफ़ करें। वहीं जालों को साफ करने के लिए एक झाड़ू में लंबा डंडा बांध दें और उसकी मदद से किचन के चारों तरफ लगे जाले को साफ करें। जब तक आप यह काम कर रहे हैं तब तक आप किचन के बर्तनों व डिब्बों को गुनगुने पानी नींबू डालकर बर्तनों को डूबो दें ताकि उनकी चिपचिपाहट हट जाए और आप उसे आसानी से साबुन से साफ कर सकें।

कमरों की ऐसे करें सफाई

फिर करें कमरों की सफाई। कमरे में लगे जाले को साफ करने के लिए आप लंबी झाड़ू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कमरे में लगे सारे जाले साफ कर सकते हैं। जाले हटाने के बाद पंखे की सफाई करें। पंखे की सफाई करने से पहले फर्नीचर बेड आदि में पुरानी बेडशीट या अखबार डालकर रख दें, ताकि आपके सोफे और बेड गंदे न हो जाए। पंखों के बाद खिड़की दरवाजे और स्विच बोर्ड साफ करें। ध्यान रखें स्विच बोर्ड साफ करने से पहले इलेक्ट्रिसिटी बंद कर दें, ताकि आपको किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।

आखिरी में करें बाथरूम की सफाई

सबसे आखरी में बाथरूम साफ करें। इसके लिए सिरके में वाशिंग पाउडर मिलाएं और जहां जहां दाग है वहां इससे रगड़े। 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर पानी से अच्छे से साफ करें। बाथरूम में लगे शीशे को साफ करने के लिए कॉटन के कपड़े से साफ करें। ताकि शीशे में किसी भी तरह का दाग न लग जाए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article