लाइफस्टाइल

Thought of the day: श्रम की सौ हथौड़ी के बाद प्रेरणा का एक हथौड़ा चल जाए, तो पूरी कृति में जान पड़ जाती है

Thought of the day: आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labour Day) है। इस मौके पर आज का यह सुविचार (Aaj ka Suvichar) रचना, सफलता और सृजन की प्रक्रिया को बेहद सुंदर ढंग से समझाता है।

Image

आज का सुविचार (Photo: iStock)

Thought of the day: आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (Majdoor Diwas) है। साल 1886 से ही हर साल दुनियाभर में 1 मई को मजदूरों को समर्पित यह खास दिन मनाया जा रहा है। यह दिन आसपास काम कर रहे मजदूरों के महत्व, उनके सम्मान, एकता और अधिकारों के समर्थन में सेलिब्रेट किया जाता है। मदूरों औऱ उनकी मेहनत पर बहुत कुछ कहा गया है। आज के सुविचार में पढ़ते हैं हम एक ऐसा ही विचार:

“श्रम की सौ हथौड़ी के बाद प्रेरणा का एक हथौड़ा चल जाए, तो पूरी कृति में जान पड़ जाती है”

यह विचार है सादित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक औऱ चित्रकार अमृतलाल वेगड़ का। यह विचार रचना, सफलता और सृजन की प्रक्रिया को बेहद सुंदर ढंग से समझाता है। इसका अर्थ है कि किसी भी काम में निरंतर मेहनत सबसे जरूरी होती है, लेकिन उस मेहनत को पूर्णता और चमक देने का काम प्रेरणा करती है।

श्रम को यहां सौ हथौड़ी कहा गया है, यानी बार-बार किया गया प्रयास, अभ्यास और धैर्य। बिना इस मेहनत के कोई भी कृति आकार नहीं ले सकती। चाहे वह कला हो, लेखन हो, संगीत हो या जीवन का कोई लक्ष्य। हर जगह लगातार प्रयास ही नींव तैयार करता है। यह प्रक्रिया कई बार थकाने वाली और एक जैसी लग सकती है, लेकिन यही वह चरण है जो हमें मजबूत बनाता है।

वहीं, प्रेरणा को एक हथौड़ा कहा गया है, जो अंतिम स्पर्श देता है। यह वह क्षण होता है जब अचानक कोई विचार, कोई नई दृष्टि या ऊर्जा हमारे काम में नई जान डाल देती है। यह प्रेरणा कहीं से भी आ सकती है, प्रकृति से, किसी व्यक्ति से, किसी अनुभव से या भीतर उठती किसी भावना से। जब यह प्रेरणा मेहनत के साथ जुड़ती है, तब साधारण काम भी असाधारण बन जाता है।

यह विचार हमें यह भी सिखाता है कि केवल प्रेरणा के भरोसे बैठना पर्याप्त नहीं है। अगर मेहनत नहीं होगी, तो प्रेरणा भी बेकार साबित होगी, क्योंकि उसे आकार देने के लिए आधार चाहिए। उसी तरह केवल मेहनत करते रहना भी काफी नहीं, उसमें नई सोच और रचनात्मकता का होना जरूरी है।

कुल मिलाकर इस विचार का सार यह है कि निरंतर श्रम और सही समय पर मिली प्रेरणा मिलकर एक जीवंत और प्रभावशाली कृति का निर्माण करते हैं। यही जीवन का सार भी है कि हम मेहनत करते रहें और जब प्रेरणा आए, तो उसे पहचानकर अपने काम में उतार दें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article