लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: त्वचा की ड्राईनेस और डेड स्किन को हटाएगा सर्दियों का साथी तिल, जानें चमत्कारिक फायदे

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 11:26 PM IST

Skin Care Tips: डेड स्किन सेल्स हमारे चेहरे या बॉडी के अन्य हिस्सों पर आसानी से जमा होने लगते हैं, जो एक नेचुरल प्रक्रिया है। ये आपके चेहरे की रंगत को दबाने का काम करती है। इसलिए इन्हें साफ करना जरूरी है और ऐसे में आप कुछ घरेलू तरीकों को ट्राई कर सकती हैं।

Image

जानिए डेड स्किन को हटाने के लिेए कैसे करें तिल का इस्तेमाल ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्किन पर जमी डेड स्किन आपके चेहरे की सुंदरता को दबाने का काम करती है
  • चेहरे पर ग्लाे लाने के लिए इस तरीके से करें तिल का उपयोग
  • यूथफुल स्किन पाने के लिए ये उपाय रहेगा बेस्ट

Skin Care Tips: मौसम चाहे कोई भी हो, लेकिन स्किन को साफ रखना बेहद जरूरी स्टेप होता है, क्योंकि अगर आपकी स्किन साफ रहेगी तो उस पर ना तो डेड स्किन की समस्या होगी और ना ही मुहांसों की। वैसे तो मार्केट में कई डीप क्लीन करने वाले प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप अगर केमिकल युक्त चीजों को अपनी स्किन पर अप्लाई नहीं करना चाहती हैं, तो आपके लिए तिल बेहतर विकल्प बन सकता है। वहीं, इसे त्वचा पर लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए कि इसे आखिर कैसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।

हमारी स्किन पर सेल्स लगातार बनती रहती हैं और यह बार-बार डेड भी होती रहती हैं। लेकिन जब अचानक मौसम बदलने लगता है तो यह जमा मृत कोशिकाएं त्वचा पर साफ तोर पर नजर आने लगती हैं। डेड स्किन की समस्या ज्यादातर गर्दन हाथों चेहरे और पैरों पर दिखाई पड़ती है। डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए तिल का सहारा ले सकते हैं।

त्वचा के लिए तिल के फायदे-

तिल में विटामिन ई, एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन के जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड भी पाया जाता है, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए बनाए तिल का फेस पैक-

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी और आधे चम्मच तिल के तेल की आवश्यकता होती है।

बनाने का तरीका

इस जादूई फस पैकर को तैयार करने के लिए सबसे पहले इन दोनों सामग्री को एक कटोरी में डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब जब यह तैयार हो चुका है तो इस पेस्ट को अपने फेस पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए। यह फेस पैक आपकी त्वचा पर निखार लाने में मदद कर सकता है और आपके चेहरे पर से डेड सेल्स खत्म करने में भी मदद मिलेगी।

तिल का फेस मास्क कैसे बनाएं-

इस फेस मास्क को बनाने के लिए 3 चम्मच दूध और दो चम्मच तिल की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले तिल के बीजों को एक मिक्सी में डालकर पीस लीजिए और एक बारीक पाउडर तैयार करें। इसके बाद इस पाउडर को एक कटोरी में डाल कर इसमें दूध को मिलाएं और अच्छे से फेंटें। अब इस लेप को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। यह फेस मास्क आपकी ड़्राई और बेजान स्किन के टेक्सचर को सुधारने का काम करेगा और यह कई अन्य स्किन समस्याओं को भी दूर रख सकता है।

फेस पैक और फेस मास्क बनाने के साथ-साथ आप तिल की मदद से होममेड स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं। क्योंकि चेहरे को मॉइश्चराइज और क्लींज करने के साथ-साथ एक्सफोलिएट करना भी जरूरी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article