लाइफस्टाइल

बढ़ती उम्र में भी स्किन को टाइट रखेंगे ये घरेलू नुस्खे, ढीली त्वचा में आएगी कसावट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2025, 03:01 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर हमारी त्वचा पर भी दिखने लगता है। लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। इसकी वजह से स्किन का ढीला होना। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को टाइट बना सकते हैं।

Image

Home remedies to keep skin tight

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे वैसे स्किन में इलास्टिन और कोलेजन कम होते जाते है जिसकी वजह से चेहरे पर रिंकल्स नज़र आने लगते हैं। वहीं आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर हमारी स्किन पर पड़ता है। त्वचा बेजान और ढीली हो जाती है। ऐसे में स्किन को टाइट करने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप स्किन को टाइट बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन टाइट करने में मददगार साबित हो सकता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन होता है जो स्किन को टाइट करने में मददगार साबित होता है। ये स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ें और फिर धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

दही का इस्तेमाल

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। यह स्किन को टाइट और चमकदार बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए दही को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी स्किन को टाइट करने के साथ चेहरे की रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें और जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। जल्द फर्क दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article