लाइफस्टाइल

नवरात्रि व्रत में मिल जाएगी झटपट एनर्जी, घर पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी Smoothie देखें आसान रेसिपी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 25, 2023, 10:46 PM IST

Smoothie recipe for Navratri Fast: नवरात्रि में माता रानी के नाम का उपवास करने से खास लाभ मिलते हैं। व्रत में टेस्टी और हेल्दी एनर्जी वाली चीज़े खाना काफी लाभदायक हो सकता है। टेस्ट और पोषण से भरी ऐसी ही एक चीज है स्वादिष्ट फलों से बनी स्मूदी, जिसे पीकर आपको उपवास में मजा आ जाएगा।

Image

Navratri smoothie

Smoothie recipe for Navratri Fast: चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो चुका है, ऐसे में माता रानी की पूजा अर्चना और व्रत करने का बहुत खास महत्व होता है। व्रत में स्वाद के साथ अगर सेहत का भी ख्याल रख लिया जाए, तो बहुत अच्छा हो सकता है। नवरात्रि व्रत में आप तला, गला जंक खाने के अलावा अगर कुछ हेल्दी खाए तो बढ़िया रहेगा।जिससे कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर समेत अन्य क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम हो। उपवास में एनर्जी के लिए आप कुछ खाने के बजाय अच्छी सी ड्रिंक बनाकर पी भी सकते हैं। नवरात्रि में एनर्जी ड्रिंक के तौर पर आप फलो की स्मूदी बनाकर पीएंगे, और घरवालों को पिलाएंगे तो व्रत का मजा दुगना हो जाएगा।

शरीर में पोषण सुनिश्चित करने के लिए फल और फल से बनी चीज़ो का सेवन सबसे बेस्ट माना जा सकता है। वहीं फलो से बनी टेस्टी स्मूदी तो और बेहतरीन चॉइस हो सकती है, जिसमें आप फलो के साथ, दूध, दही, क्रीम, ड्राई फ्रुट्स और स्वादिष्ट मसाले डालकर शानदार और हाई एनर्जी वाली स्मूदी बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। आप स्मूदी दिन भर में किसी भी वक्त बनाकर पी सकते हैं, वहीं आपके साथ साथ बच्चों को भी टेस्टी फ्रुट जूस बहुत बढ़िया लगेगा। नवरात्रि में घर पर ही कैफे जैसी लजीज फलो की स्मूदी बनाने के लिए ये रही, आसान सी रेसिपी। जिसे देखकर और स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आप अपनी नवरात्रि डाइट में कुछ हेल्दी एड कर सकते हैं -

Mango Strawberry Smoothie
  • सामग्री - 300 ग्राम लो फैट दही, 50 ग्राम आम, 50 ग्राम स्ट्रॉबैरी, 40 ग्राम शक्कर, 5 ग्राम मिंट की पत्तियां, 1 छोटी हरी मिर्च, 5 ग्राम अदरक।
  • आम, अदरक, मिर्च, शक्कर और मिंट की पत्तियों को अच्छे से पीस लें। आम के पेस्ट के साथ, ब्लैंडर में स्ट्रॉबैरी और शक्कर मिलाकर अच्छे से ब्लैंड कर लें। फलो के साथ अब दही को मिलाकर व्हिस्क कर लें। और फिर अच्छे से ड्राई फ्रुट्स के साथ गार्निश करके सर्व करें।

Fruity Kuttu Smoothie

  • सामग्री - 2 चम्मच रोस्टेड कुट्टू, 5-6 कटी हई बादाम, 10-12 मखाने, 3/4 कप दूध, आधा केला और सेब फल, एक छुटकी दालचीनी।
  • सारे मसालों और सामग्री को एक मीडियम आकार की कटोरी में मिलाकर करीब 2 घंटो के लिए रख दें। 2 घंटे के बाद सारी भिगोई चीज़ो को ब्लैंडर में अच्छे से पीस लें, इस मिक्सचर में केला और सेब भी डाल लें। और गाढ़ा होने तक अच्छे से ब्लैंड कर लें। कुट्टी की ये फल वाली स्मूदी को आप ड्राई फ्रुट्स और दालचीनी से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article