बॉलीवुड

Hanuman Ansh की सफलता के बाद बॉलीवुड में आस्था का दौर, Sai Baba और Baba Khatu Shyam Ji की कहानी आएगी पर्दे पर

New Devotional Films: ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद दो नई धार्मिक फिल्मों का ऐलान हुआ है। एक खाटू श्याम जी, जबकि दूसरी साईं बाबा की कहानी पर आधारित होगी। दोनों 2027 में रिलीज होंगी।

Image

बाबा खाटू श्याम और साई बाब पर बनेगी मूवी (pic credit-instagram)

New Devotional Films: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सबको हैरान कर दिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी के साथ भारतीय सिनेमा में धार्मिक और आस्था से जुड़ी फिल्मों को लेकर भी चर्चा बढ़ गई है। अब ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच दो नई धार्मिक फिल्मों का ऐलान किया गया है। इनमें एक फिल्म बाबा खाटू श्याम जी (Baba Khatu Shyam Ji) की कहानी पर आधारित होगी, जबकि दूसरी में साईं बाबा की कहानी देखने को मिलेगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों के बारे में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Lust Stories 3: नेटफ्लिक्स पर कब आएगी लस्ट स्टोरीजी 3? सामने आया बड़ा अपडेट)

खाटू श्याम जी और साई बाब पर बनेगी मूवी

पहली फिल्म ‘हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा’है। इसे अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भगवान खाटू श्याम जी की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्हें लाखों भक्त प्यार से श्याम बाबा कहते हैं। फिल्म में आस्था, त्याग और उम्मीद की कहानी देखने को मिलेगी। इसमें यह भी दिखाया जाएगा कि भक्तों को श्याम बाबा पर विश्वास से किस तरह ताकत मिलती है। खाटू श्याम जी का मुख्य मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। फिल्म के कलाकारों और निर्देशक की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दूसरी धार्मिक फिल्म ‘तेरा साईं’ है, जिसमें दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा साईं बाबा का किरदार निभाएंगे। फिल्म को पल्लाश मुच्छल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘तेरा साईं’ हिंदी, मराठी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओमकार दास माणिकपुरी, अविका गोर और रोहन मेहरा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल इसका पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।रिलीज डेट के ऐलान से पहले फिल्म की टीम शिरडी पहुंची थी और साईं बाबा का आशीर्वाद लिया था। फिल्म को शैलेश एस. सांघवी ने प्रोड्यूस किया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article