एजुकेशन

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ने जारी की ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की, rrb.digialm.com से डाउनलोड करें रिस्पांस शीट

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आज ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर की के साथ रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB Group D Answer Key 2026 (Photo - AI)

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (CEN 02/2026) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपनी परीक्षा आंसर की डाउनलोड करनी है। आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके डाउनलोड करना है। इसके आसान स्टेप स्टोरी में नीचे दिए गए हैं।

कब हुई थी ग्रुप डी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त के बीच हुई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का आंसर की का इंतजार खत्म हो गया है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा के रिजल्ट की प्रतीक्षा में है।

संभावित अंकों की गणना

ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की जारी आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो बोर्ड वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें आंसर की और रिस्पांस शीट?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप के माध्यम से परीक्षा आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1 - सबसे पहले अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट या केंद्रीकृत पोर्टल rrb.digialm.com पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "RRB Group D Answer Key /Response Sheet 2026" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - स्क्रीन पर खुले नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी रिस्पांस शीट और आधिकारिक आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।

स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आंसर की पर कैसे दर्ज करें आपत्ति?

स्टेप 1 - पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद 'Objection Tracker' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 2 - जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसकी प्रश्न आईडी (Question ID) और विकल्प का चयन करें।

स्टेप 3 - अपनी आपत्ति के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।

स्टेप 4 - प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई या कार्ड के जरिए करें और फाइनल सबमिट करें।

कितना है आपत्ति दर्ज करने का शुल्क

उम्मीदवारों को बता दें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बोर्ड द्वारा तय शुल्क के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करना है। अगर किसी उम्मीदवार को 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करनी है तो उसे 250 रुपये की पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से करनी होगी।

कट-ऑफ और फाइनल रिजल्ट अपडेट

प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड के सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की और ग्रुप डी परिणाम घोषित किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article