लाइफस्टाइल

Abu Jani Sandeep Khosla के इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स ने क्या पहना, हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ का लुक हुआ वायरल, जानें कौन लगा बेस्ट

अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल पूरे होने के जश्न में सितारों ने अपने शानदार फैशन से महफिल लूट ली। नताशा स्टेनकोविक के हैवी लहंगे से सोनम कपूर के सूट तक, हर लुक चर्चा में रहा।

Image

Bollywood Celebs at Abu Jani Sandeep Khosla Party

फैशन की दुनिया में जब अबू जानी और संदीप खोसला का नाम आता है, तो ग्लैमर के साथ भारतीय कारीगरी और शाही अंदाज की तस्वीर सामने आती है। दोनों डिजाइनरों ने फैशन इंडस्ट्री में 40 साल पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर मुंबई में आयोजित जश्न सितारों से जगमगा उठा। बॉलीवुड से लेकर फैशन और बिजनेस जगत की कई चर्चित हस्तियां अपने खास अंदाज में यहां पहुंचीं। किसी ने साड़ी को चुना, तो किसी ने सूट तो लहंगे और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अपना जलवा दिखाया।

    सोनम कपूर का खूबसूरत क्रीम रंग का साड़ी लुक हो या नीतू कपूर का सटल सफेद-बेज आउटफिट, हर अंदाज की अपनी अलग खासियत नजर आई। वहीं हार्दिक पांड्या की एक्स पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी हैवी पारंपरिक लहंगे में नजर आईं। उनके लुक में लगा स्टेटमेंट बेल्ट खास तौर पर ध्यान खींच रहा था। अब सवाल यह है कि इन सभी खूबसूरत लुक्स में किसका अंदाज सबसे ज्यादा पसंद किया गया?

    इवेंट के लिए डिंपल कपाडिया ने साड़ी को बहुत ही फ्युजन स्टाइल के साथ ड्रेप किया हुआ था। मल्टीकलर थ्रेडवर्क के साथ इस साड़ी का लुक बहुत ही क्लासिक लगा। केप जैसे लुक वाली साड़ी इन दिनों काफी फैशन में भी है।

    नव्या नंदा का गोल्डन गर्ल लुक भी काफी चर्चा में है। हालांकि ये लुक ट्रोल भी किया जा रहा है। नव्या का ये लुक वैसे काफी रॉयल लग रहा है, लेकिन नेटिजन्स के मुताबिक इसकी स्टाइलिंग और बेहतर हो सकती है।

    हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा भी इवेंट में शामिल हुई थी। नताशा ने बहुत ही यूनीक से लुक वाला लहंगा कॉर्सेट पहना हुआ था। नताशा का लुक भी नेटिजन्स को खासा पसंद नहीं आया। चेक्स गोटा पत्ती वाला डिजाइन मेल नहीं खा रहा था।

    जेनेलिया डिसूजा ने एक बार फिर अनारकली और प्लाजो वाला लुक फ्लॉन्ट किया था। हालांकि जेनेलिया का लुक बहुत ही सिंपल और सुंदर लगा। लेकिन फैंस उनका नया लुक देखना चाहते हैं, इन दिनों जेनेलिया हर इवेंट पर ऐसा ही आउटफिट पहनकर नजर आती हैं।

    आलिया की सास नीतू का फैशन हालांकि बहुत ही आइकॉनिक लग रहा था। फैशन पार्टी के लिए नीतू का लुक एकदम ही सही लगा। उन्होने 3d कटवर्क कुर्ती को प्लोजा पैंट्स के साथ पेयर अप किया था। जिसके साथ गले में स्कार्फ दुपट्टा स्टाइल किया था।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article