टेक एंड गैजेट्स

Samsung के दो स्मार्टफोन हो गए 6,000 रुपये तक महंगे! पहले भी कई मॉडल की बढ़ चुकी हैं कीमतें

कुछ दिन पहले ही Samsung Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई थी। इनमें अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट प्रभावित हुए थे।

Image

Samsung ने अभी नहीं की आधिकारिक घोषणा

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 को लेकर भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung भारत में इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन के अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ाई जा सकती है। इनमें Galaxy A37 के कुछ मॉडल पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, Samsung ने अभी तक कीमतों में बदलाव को आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है।

Galaxy A57 की कीमत में 5,000 रुपये तक बढ़ोतरी

टिप्स्टर संजू चौधरी के X पोस्ट के मुताबिक, Galaxy A57 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये से बढ़कर 62,999 रुपये हो सकती है। यानी इस मॉडल पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। वहीं, फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 67,499 रुपये से बढ़कर 72,499 रुपये होने का दावा किया गया है। इस तरह इस वेरिएंट पर 5,000 रुपये तक की कीमत बढ़ सकती है।

Galaxy A37 के मॉडल होंगे 6,000 रुपये तक महंगे

Galaxy A37 पर कथित कीमत बढ़ोतरी और ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इसका 8GB+128GB वेरिएंट 43,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये हो सकता है। वहीं 8GB+256GB मॉडल की कीमत 50,499 रुपये से बढ़कर 54,499 रुपये होने का दावा है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 12GB+256GB मॉडल में बताई गई है। इसकी कीमत 57,999 रुपये से बढ़कर 63,999 रुपये हो सकती है। यानी इस वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 6,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।

Samsung ने अभी नहीं की आधिकारिक घोषणा

रिपोर्ट में बताए गए नए दाम के मुताबिक Galaxy A57 की कीमत में अधिकतम 5,000 रुपये और Galaxy A37 की कीमत में अधिकतम 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल Samsung की वेबसाइट और संबंधित प्रोडक्ट पेज पर इन कीमतों में बदलाव दिखाई नहीं दिया है। इसलिए इन दामों को अभी आधिकारिक कीमत नहीं माना जा सकता।

बढ़ती कंपोनेंट लागत हो सकती है वजह

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट की बढ़ती लागत के बीच कई कंपनियों के फोन की कीमतों में बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि Samsung के इन दोनों मॉडल की कथित कीमत बढ़ोतरी के पीछे भी बढ़ती मेमोरी और कंपोनेंट लागत एक वजह हो सकती है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही Samsung Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई थी। इनमें अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट प्रभावित हुए थे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article