क्रिकेट

जब आमने-सामने आए शुभमन-अभिषेक, पहले गिल ने धोया फिर अभिषेक ने लिया बदला (वीडियो)

शेर-ए-पंजाब लीग में फैंस को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की टक्कर देखने को मिली। दोनों की जुगलबंदी टॉस के समय ही सामने आ गई थी, लेकिन जब दोनों मैदान पर सामने आए तो मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।

Image

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा (साभार-x)

शेर-ए पंजाब टी20 लीग में सोमवार का दिन बेहद खास रहा। 17वें मुकाबले में फाजिल्का फाल्कन्स और अमृतसर सूरमा के बीच खेला गया जहां दो पुराने और पक्के दोस्त आमने-सामने आए। फाजिल्का फाल्कन्स की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं जबकि अमृतसर सूरमा को अभिषेक शर्मा लीड कर रहे हैं। दोनों के बीच पारी के 10वें ओवर में शानदार टशन देखने को मिला, लेकिन अंत में जीत अभिषेक शर्मा के हाथ लगी।

10वें ओवर में मजेदार टक्कर

पारी के 10वें ओवर में जब अभिषेक गेंदबाजी अटैक पर लौटे तो इससे पहले उन्होंने 2 ओवर में केवल 10 रन खर्चे थे। लेकिन तीसरे ओवर में उनकी क्लास लगाई शुभमन गिल ने जिन्होंने इस ओवर में दो छक्के और एक चौके सहित शुरुआती 5 गेंद में 17 रन बटोरे। माहौल गर्म हो चुका, लेकिन अभी इसका क्लाइमेक्स बाकी था। आखिरी गेंद पर अभिषेक ने गिल को नमन धीर के हाथों आउट करा दिया। गिल ने 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 गेंद में 67 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

टॉस पर ही दिख गई दोनों की जुगलबंदी

गिल और अभिषेक की टक्कर भले ही 10वें ओवर में हुई लेकिन दोनों के बीच जुगलबंदी टॉस के वक्त ही शुरू हो गई थी, जब टॉस तो अभिषेक ने जीता, लेकिन हुआ वो जो शुभमन गिल चाहते थे। अभिषेक ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वह पहले गेंदबाजी करेंगे। लेकिन यह फैसला उनका नहीं बल्कि शुभमन गिल का था। अभिषेक ने बताया कि उन्हें गेंदबाजी चुनने के लिए गिल ने कहा था। ऐसा शायद ही कहीं हुआ होगा जब विपक्षी टीम ने बताया कि सामने वाली टीम को टॉस जीतकर क्या करना चाहिए।

मैच की बात करें तो गिल के 67 रन की पारी के अलावा प्रांशु प्रताप और सनवीर सिंह ने 40-40 रन की पारी खेली। फाजिल्का फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article