लाइफस्टाइल

Suji Cake Recipe: कुकर में सूजी का केक बनाने का सबसे आसान तरीका, बिना अंडा-ओवन-मैदा के होगी तैयार, फटाफट नोट करें रेसिपी

Suji Cake Recipe (सूजी का केक कैसे बनता है): घर पर केक बनाना आसान नहीं होता। खासतौर से अगर घर पर ओवन न हो तब दिक्कत और बढ़ जाती है। ऐसे में आप कुकर में सूजी का केक बना सकते हैं। इस केक में मैदा और अंडा भी नहीं होगा। यहां से आप रेसिपी देख सकते हैं।

Image

eggless suji cake recipe in hindi

Suji Cake Recipe (सूजी का केक कैसे बनता है): बाजार में कई तरह के केक मिलते हैं। लेकिन दिक्कत ये है कि अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तब भी आपको मैदा वाला केक तो खाना ही पड़ता है। लेकिन आप चाहें तो घर पर एक हेल्दी और टेस्टी केक तैयार कर सकते हैं। ये केक आपके बच्चे भी खूब मन से खाएंगे। आप बिना अंडा और मैदा डाले घर पर केक बना सकते हैं। इसके लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं है। आप कुकर में भी केक बनी सकते हैं। यहां से नोट करें रेसिपी-

सूजी केक बनाने की सामग्री-

सूजी (रवा) – 1 कप

दही – ½ कप

दूध – ½ कप (गुनगुना)

चीनी – ½ कप (पिसी हुई)

बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच

बेकिंग सोडा – ½ चम्मच

तेल या घी – ¼ कप

वनीला एसेंस – ½ चम्मच

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – 2 टेबलस्पून

how to make suji cake at home

how to make suji cake at home

सूजी केक बनाने की विधि-

एक बाउल में सूजी, दही और दूध डालें। अच्छी तरह मिलाएं। उसमें चीनी, तेल और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंटें। इसे 15–20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए। 20 मिनट बाद अगर बैटर गाढ़ा लगे तो थोड़ा दूध और मिलाएं। अब बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालें और धीरे-धीरे मिलाएं। तुरंत बैटर को ग्रीस की हुई केक टिन (या कुकर में स्टील का बर्तन) में डालें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दें।

बेक करने की विधि-

अगर आपके पास ओवन नहीं है तो कुकर में नीचे नमक या स्टैंड रखें और उसे 5 मिनट तक प्रीहीट करें। केक टिन को उसमें रखें (बिना सीटी और रबर के ढक्कन से ढकें)। मीडियम आंच पर 35–40 मिनट पकाएं। केक को ठंडा होने दें फिर चाकू से किनारों को ढीला करें। प्लेट में निकालें और सर्व करें।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article