एजुकेशन

UPPSC TGT Mains 2025: कल होगी यूपी सहायक अध्यापक मुख्य परीक्षा, प्रयागराज में बने 23 सेंटर, प्रशासन ने किया सुरक्षा के कड़े इंतजाम

UPPSC TGT Mains 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 जुलाई को आयोजित होने वाली टीजीटी परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। स्थानीय प्रशासन ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Image

UPPSC TGT Mains 2025 (Photo - AI)

UPPSC TGT Mains 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (TGT) मुख्य परीक्षा-2025 कल यानी शनिवार, 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में हजारों-लाखों की संख्या में छात्र शामिल होने वाले हैं। इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग और स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली है। शासन की ओर से परीक्षा को पूरी तरह से सुरक्षित, नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का दावा किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इस मुख्य परीक्षा का सफल आयोजन कराने के लिए अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

यह मुख्य परीक्षा 11 जुलाई को दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश के समय होने वाली चेकिंग प्रक्रिया को बिना किसी आपाधापी के पूरा किया जा सके। परीक्षा कक्ष के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन या आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से करीब 30 मिनट से एक घंटे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना की सलाह है।

प्रयागराज में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र

परीक्षा के सफल संचालन के लिए संगम नगरी प्रयागराज में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही, परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी परीक्षा की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। ताकि नकल को रोका जा सके।

सामाजिक विज्ञान विषय के लिए विशेष तैयारी

आयोग द्वारा परीक्षार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए विषयवार केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इस कड़ी में सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से 23 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा में शामिल हों और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article