Singhade ke Pakode ki recipe for Navratri: चैत्र नवरात्रि (Navratri) का पावन त्योहार कल से शुरू होने वाला है, आने वाले नौ दिनों में माता रानी की पूजा अर्चना कर भक्तगणों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में व्रत करने का खास महत्व होता है, हालांकि व्रत में क्या खाएं (What to eat in Fast) और क्या न खाएं? ये बड़ा दुविधा वाला सवाल होता है। व्रत में अगर आपको भी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन करता है, तो मौसम का मूड देखते हुए पकौड़े बनाना शानदार हो सकता है। हल्की बारिश वाले इस मौसम में आप नवरात्रि के उपलक्ष में खास फलहारी सिंघाड़े के आटे के पकौड़े (Singhade ke aate ke pakode) बनाकर, तीखी मीटी चटनी और चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
नवरात्रि का उपवास कर रहे लोग, घर पर ही बहुत सी हेल्दी और उंगलियां चाटने वाली डिशेज बनाकर खुद और परिवार वालों को खिला सकते हैं। आप नवरात्रि पर सिंघाड़े के आटे से पनीर, आलू, प्याज, मिर्च, पालक, लौकी समेत दाल और कई अन्य तरह के पकौड़े बना सकते हैं। अब आप ये सोच रहे हैं कि, पकौड़े बनाना तो कठिन होता होगा, तो बता दें कि आप बहुत ही आसानी और कम समय में शानदार लजीज सिंघाड़े के पकौड़े बना सकते हैं। नवरात्रि उपवास के लिए हेल्दी और टेस्टी सिंघाड़े के पकौड़े बनाने के लिए देखें ये आसान सी रेसिपी -
व्रत वाले सिंघाड़े की पकौड़े की रेसिपी
नवरात्रि, एकादशी या अन्य किसी भी व्रत के लिए आप ये फास्ट वाले खास फलहारी सिंघाड़े के पकौड़े बनाकर सर्व कर सकते हैं। सिंघाड़े के आटे की टेस्टी और बहुत ही ज्यादा हेल्दी पकौड़ियां बनाने के लिए देखें सामग्री से लेकर पूरी रेसिपी। हम यहां बनाने जा रहे हैं, सिंघाड़े के आटे के आलू वाले पकौड़े आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी फिलिंग रख सकते हैं।
सामग्री
- उबले हुए 2 आलू
- सेंधा नमक
- 1/2 कप कटा हुआ हरा धनिया
- 2 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
- 1 कप सिंघाड़े का आटा
- 1/4 कप पानी
- तेल
कैसे बनाएं सिंघाड़े के आलू वाले पकौड़े?
- सबसे पहले किसी भी एक बाउल में उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें।
- मैश किए आलू में स्वादानूसार सेंधा नमक, कटी हरी मिर्च और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं।
- आलू में नमक और मिर्च ड़ालकर अच्छे से मिक्स कर लें और एक बार सबको मैश कर लें।
- आलू के मसाले में ही अब सिंघाड़े का आटा भी मिला लें और मसल लें।
- आलू और आटे में धीरे धीरे करके पानी को मिलाकर अच्छा सा गाढ़ा घोल बना लें।
- घोल तैयार होने के बाद उसे अलग रख दें और कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए चढ़ा दें।
- तेल गर्म होने के बाद आप चम्मच या फिर उंगलियों से भी तेल में पकौड़ो का घोल थोड़ा थोड़ा करके डाल सकते हैं।
- पकौड़ों को तेल में तब तक तलते रहे, जब तक आपके पकौड़े हल्के गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- बस अच्छे से तलने के बाद आपकी लजीज फलहारी सिंघाड़े के आटे के पकौड़े तैयार हैं।
- आप इन टेस्टी पकौड़ो को हरी या लाल चटनी के साथ सर्व कर सकतें है, स्वाद और मजा दुगना हो जाएगा।
