एजुकेशन

SSC Phase 14 Admit Card 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 का एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC Phase 14 Admit Card 2026: एसएससी द्वारा सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC Phase 14 Admit Card 2026 (Photo - AI)

SSC Phase 14 Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 'सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा 2026' में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक रूप से एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न मैट्रिकुलेशन (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं) और ग्रेजुएशन-स्तरीय रिक्तियों के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा (CBT) देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा कब होगी

एसएससी द्वारा सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT के माध्यम से होगा। परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 के बीच विभिन्न शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले बोर्ड द्वारा 14 सितंबर यानी आज सोमवार के दिन परीक्षा के एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

शिफ्ट 17:30 AM – 8:30 AM9:00 AM – 10:00 AM
शिफ्ट 211:00 AM – 12:00 PM12:30 PM – 1:30 PM
शिफ्ट 32:30 PM – 3:30 PM4:00 PM – 5:00 PM

एडमिट कार्ड में मिलगी यह जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार की फोटो
  • साइन
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की डेट
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा का रिपोर्टिंग टाइम
  • दिशा-निर्देश

नोट - उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर प्रिंट सारी जानकारी को ध्यान से चेक करें और नाम, पता, परीक्षा या माता-पिता के नाम या अन्य किसी भी संबंधित इंफोर्मेशन में किसी भी प्रकार की गलती पाई जाने पर तुरंत आयोग के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें और इसमें समय रहते सुधार कराएं।

SSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026 डाउनलोड करने के चरण

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -

स्टेप 1 - कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Admit Card' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी संबंधित एसएससी रीजनल (क्षेत्रीय) वेबसाइट का चयन करें।

स्टेप 4 - 'SSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) या पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 6 - जानकारी सबमिट करते ही आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके 2-3 प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें।

परीक्षा केंद्र के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाना चाहिए और क्या नहीं इसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है -

- वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)

- वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो

- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

- किताब, पेपर या अन्य कोई कागज वाली वस्तु

- पानी की बोतल

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह एडमिट कार्ड में दी गई सारी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और दर्ज रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। गेट बंद होने के बाद प्रवेश किसी भी स्थिति में नहीं दिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article