क्रिकेट

'कसाई' बन चुके हैं अभिषेक, वैभव को ना खिलाने पर फिसली पाकिस्तानी विकेटकीपर की जुबान

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सवाल उठाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था।

Image

अभिषेक शर्मा (साभार-X)

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सबको उम्मीद थी कि प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी नजर आएंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्ड कप के कॉम्बिनेशन को तरजीह दी और संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को उतारना सही समझा। लेकिन इस बात से खास तौरे से नन्हें फैंस जो वैभव को देखने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स़्टेडियम पहुंचे थे निराश नजर आए। लेकिन सवाल है कि क्या वैभव की जगह प्लेइंग इलेवन में बनती थी वो भी तब जब आपके पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाला खिलाड़ी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हो।

अपने तो अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी वैभव को ना खिलाने पर टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए गए। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल की मानें तो वैभव को इस मुकाबले में मौका दिया जाना चाहिए था। उनके अनुसार अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ टीम इंडिय को अपना बी टीम उतारन चाहिए। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वैभव को अभी तैयार किया जा रहा है और उन्हें पर्याप्त मौके मिलने चाहिए।

अभिषेक-बुमराह की जरूरत नहीं थी

अकमल ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को आजमाने के अलावा रिजर्व खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि इस तरह के सीरीज में बैकअप खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए। अगर धोनी, विराट और रोहित रहते तो वो भी नहीं खेलते। मुझे नहीं समझ आया कि इस मुकाबले में बुमराह और अर्शदीप को क्यों खिलाया गया। मुझे लगता है कि टीम इंडिया के पास कई अन्य विकल्प थे, जिन्हें वो आजमा सकती थी।

अभिषेक शर्मा को कहा 'कसाई'

अकमल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में अभिषेक को नहीं खिलाना चाहिए। आपने देखा होगा कि वह कसाई बन चुके हैं। वह किसी को नहीं छोड़ रहे हैं। अभिषेक ने पहले टी20 मुकाबले में 33 गेंद में 82 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article