Simple Bridal Mehndi Design: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बेशक ही हर दुल्हन के लिए शादी का जोड़ा पहनने के साथ पिया के नाम का चूड़ा पहनना और गोरे गोरे हाथों में मेहंदी रचाने का भी खूब शौक रहता है। ऐसे ही अगर आप भी होने वाली दुल्हन हैं, और न्यू ब्राइड्स अपने बिग डे के लिए कोई बढ़िया सी ब्राइडल मेहंदी का डिजाइन तलाश रही हैं। तो आपके लिए ये सेलेब्स स्टाइल की ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन्स एकदम ही जबरदस्त हो सकते हैं। देखें लेटेस्ट दुल्हन मेहंदी के डिजाइन्स और 2023 की बेस्ट ब्राइडल मेहंदी
दुल्हन मेहंदी डिजाइन: Bridal Mehndi Designs Latest Full Hand Mehndi
फुल हैंड मेहंदी

Bridal Mehndi designs
होने वाली दुल्हन पूरे हाथों और पैरों के लिए कोई मेहंदी का डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये वाली फूल, पत्ती, झूमर और हाथी वाली डिजाइन एकदम ही बढ़िया रहेगी। शादी के हाथी, कमल और घोड़ों का रथ भी इस मेहंदी में कमाल का नूर छलकाएगा।

Katrina Kaif wedding Mehndi
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
सेलेब स्टाइल की ब्राइडल मेहंदी के लिए कैट जैसी मेहंदी की डिजाइन भी कुछ कम नहीं लगेगी। भरे भरे हाथों के लिए आप चैक्स, फूल, पत्ती, बूटियों के साथ स्वास्तिक वाली ऐसी मेहंदी रचा सकती हैं।

Dulhan Mehndi designs 2023
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन
दुल्हन मेहंदी के लिए ये वाली डिजाइन भी बढ़िया लगेगी, चैक्स की डिजाइन के साथ आप हाथों में होने वाले पति के लिए प्यारा मेजेस लिखवा सकती हैं। वहीं दुल्हा दुल्हन की फोटो के बजाय ये मुगलों की राजसी डिजाइन भी बनाना बेहतरीन हो सकता है। साथ ही डोली और बारात वाली डिजाइन तो क्लासिक है ही।
फूलों वाली मेहंदी डिजाइन

Mehndi designs henna for bride
मौनी रॉय की मेहंदी भी दुल्हनों के हाथ में खूब खिलेगी, आप इसे अलग अलग तरीकों से मिक्स मैच करके रचा सकती हैं। बेशक ही त्रिकोण वाला कमल, चैक्स का डिजाइन बढ़िया लुक देगा।

Latest Bridal Mehndi designs
ब्राइडल मेहंदी का ये वाला डिजाइन भी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है, आप हाथों में दिल या पान का पत्ता बनाकर उसमें दुल्हा दुल्हन बनाकर आस पास भरवा चैक्स वाली मेहंदी बना सकते हैं। वहीं गणेश जी और पर्सनलाइज्ड टच वाली कोई डिजाइन बनाना भी बेहतरीन है।
