लाइफस्टाइल

वैलेंटाइन डे से पहले कराने जा रही वैक्सिंग, तो हो जाएं सावधान, यहां जान लें इससे होने वाले नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 11, 2025, 05:27 PM IST

हाथ पैर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लोग वैक्सिंग का इस्तेमाल करते हैं। वैक्सिंग एक एक सरल और आसान तरीका माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि वैक्सिंग से स्किन को कई तरह के नुकसान होते हैं। यहां जान लें वैक्सिंग से स्किन को क्या नुकसान होते हैं।

Image

Side Effects of Waxing

हाथ-पैर पर अनचाहे बालों का होना एक आम बात है। इस समस्या से लड़कियां ज्यादा परेशान रहती हैं। हाथ-पैर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लड़कियां इन दिनों वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। ये एक सरल और आसान तरीका है। ये कहने को भले ही आसान हो लेकिन क्या आप जानती हैं कि वैक्सिंग की वजह स्किन को कितने नुकसान पहुंचते हैं। वैक्सिंग से स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन डे से पहले वैक्सिंग कराने की सोच रही हैं तो जान लें इससे होने वाले नुकसान।

वैक्सिंग से होने वाले नुकसान - Side Effects of Waxing

त्वचा पर हो सकती है रेडनेस

वैक्सिंग की वजह से त्वचा में जलन, रेडनेस और सूजन हो सकती है। ऐसे में अगर आप स्किन सेंसेटिव है तो वैक्सिंग के तुरंत बाद ही ठंडे पानी से इसे साफ करें। इसके साथ ही मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

रैशेज और एलर्जी

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो वैक्सिंग करने से बचें क्योंकि इसकी वजह से रैशेज और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में वैक्सिंग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

त्वचा हो जाती है काली

ज्यादा वैक्सिंग करने से त्वचा काली पड़ जाती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो वैक्सिंग के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें। अगर धूप में जाना पड़े को सनस्क्रीन लगाकर निकलें।

त्वचा का लूज होना

बार बार वैक्सिंग करने से त्वचा की इलास्टिसिटी कमजोर हो जाती है। इससे त्वचा ढीली हो जाती है और झुर्रियां आने की संभावना बढ़ जाती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article