Shilpa Shetty Workout Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 47 साल की हो गई हैं लेकिन आज भी उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में होती है। वह लाखों महिलाओं की प्रेरणा भी हैं और अपने वीडियोज के माध्यम से टिप्स शेयर करती हैं। अपने वीडियोज में वह योगा, एक्सरसाइज और फिटनेस के टिप्स साझा करती हैं। शादी और मां बनने के बाद भी शिल्पा एकदम फिट नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी के वीडियोज को खूब देखा जाता है। शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज शेयर करती हैं।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह स्पोर्ट्सवियर में नजर आ रही हैं और एरोबिक्स डांस कर रही हैं। इस वीडियो में वह बता रही हैं कि उनके सप्ताह की शुरुआत डांस और शानदार म्यूजिक के साथ होती है। वह बता रही हैं कि एरोबिक्स डांस भी कार्डियो एक्सरसाइज है।
