लाइफस्टाइल

महंगे स्किनकेयर से भी नहीं मिल रहा निखार, डाइट में शामिल करें ये 7 बीज, त्वचा दिखेगी ग्लोइंग

Glowing Skin Tips Hindi: क्या महंगे स्किनकेयर के बाद भी त्वचा पर ग्लो नहीं आ रहा? तो आज हम आपके लिए ऐसे बीज लाएं हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देकर ग्लोइंग स्किन पाने में मदद कर सकते हैं।

Image

पिंक-ग्लोइंग स्किन के लिए रोज खाएं ये बीज

Seeds For Glowing Skin Hindi: अगर महंगे फेस वॉश, सीरम और क्रीम लगाने के बाद भी चेहरे पर चमक नहीं आ रही, तो सिर्फ बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी त्वचा का ख्याल रखना जरूरी है। अच्छी स्किन के लिए सही खानपान भी उतना ही जरूरी है, जितना स्किनकेयर। हेल्थ इंफ्लुएंसर और सर्टिफाइड डाइटिशियन जूही अरोड़ा के मुताबिक, कुछ बीज ऐसे हैं जिन्हें रोज की डाइट में शामिल करके त्वचा को अंदर से पोषण दिया जा सकता है। ये बीज कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और त्वचा को स्वस्थ (seeds for skin) रखने में मदद करते हैं।

चिया सीड्स

अगर आपकी त्वचा जल्दी सूख जाती है, तो चिया सीड्स फायदेमंद हो सकते हैं। रूही अरोड़ा के अनुसार, ये त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे स्किन मुलायम और हेल्दी दिख सकती है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें नियमित और संतुलित मात्रा में खाने से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है।

सूरजमुखी के बीज

अगर कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां या फाइन लाइन्स दिखने लगी हैं, तो सूरजमुखी के बीज डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

तिल के बीज

तिल के बीज त्वचा को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं। अगर चेहरा फीका और बेजान दिखता है, तो इन्हें संतुलित मात्रा में खाने से त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

हेम्प सीड्स

जूही अरोड़ा के मुताबिक, हेम्प सीड्स त्वचा की बाहरी परत को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि इन्हें एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्या में उपयोगी माना जाता है।

अनार के बीज

धूप का असर त्वचा पर जल्दी दिखने लगता है। ऐसे में अनार के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

तरबूज के बीज

अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली रहती है, तो तरबूज के बीज डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। ये त्वचा का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि सिर्फ बीज ही नहीं, पर्याप्त पानी पीना, अच्छी नींद लेना और संतुलित भोजन करना भी स्वस्थ और ग्लोइंग त्वचा के लिए उतना ही जरूरी है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article