Rajasthani Marwari Mehndi Designs (राजस्थानी मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन, फोटो): लड़कियों को मेहंदी लगाने का बहाना चाहिए। सावन के महीने में ये बहाना आसानी से मिल जाता है। लड़कियां इस महीने में एक से बढ़कर एक मेहंदी के डिजाइन्स सर्च करती हैं और हाथों पर रचाती हैं। खासतौर से अगर किसी की शादी इस महीने में हो, तबतो मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन्स देखे जाते हैं। इन सबमें हालांकि, राजस्थानी डिजाइन काफी ज्यादा मशहूर है। ये हाथों पर सुंदर भी लगता है। अगर आपको भी राजस्थान वाली मारवाड़ी मेहंदी लगानी है तो हमारे पास इसके बेस्ट डिजाइन्स मौजूद हैं। यहां देखें-

peacock mehndi designs images
मोर वाली मेहंदी तो खूबसूरत लगती ही है। ये डिजाइन लड़कियों के हाथों को और भी सुंदर दिखाता है। इस डिजाइन को आप आसानी से लगा सकती हैं। इसे खासतौर से नई दुल्हन रचाए तो ज्यादा अच्छा लगता है।

gol tikki marwari mehndi designs
गोल टिक्की वाली मेहंदी तो हमेशा ही ट्रेंड में रहती है। इस डिजाइन को महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। यहां से आप गोल टिक्की के दो बेस्ट डिजाइन देख सकती हैं।

rajasthani dulhan mehndi design
जाल डिजाइन वाली मेहंदी सावन के लिए बेस्ट है। सावन के महीने में ऐसी मेहंदी आपके गोरे-गोरे हाथों में बड़ी प्यारी लगने वाली है। आपको बस इसे हुबहू कॉपी करना है।

easy and beautiful marwari mehndi design
अगर आपको राजस्थान की ट्रेडिशनल मेहंदी लगाने की शौक है तो ये डिजाइन आपके लिए ही है। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगा।

rajasthani mehndi design back hand
अगर आपको उल्टे हाथ में मेहंदी लगानी है तो आपको ऐसी बैक हैंड मेहंदी के डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए। ये डिजाइन्स आजकल दुल्हन भी अपने स्पेशन दिन पर लगाने लगी हैं।
