Rice Storage Tips: भारत में शायद ही आपको कोई ऐसा घर मिले जहां चावल ना बनता हो। दोपहर हो या रात का खाना तमाम डिशेज में चावल का इस्तेमाल किया जाता है। बार-बार बाजार ना जाना पड़े इसलिए ज्यादातर लोग एक बार में 5 से 10 किलो तक चावल खरीदकर घर में रख लेते हैं। लेकिन बारिश का मौसम आते ही चावल में घुन और छोटे-छोटे कीड़े लगने की समस्या बढ़ जाती है ऐसे में कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप चावल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
चावल स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा साफ, सूखे और एयरटाइट डिब्बे में ही चावल रखें। प्लास्टिक या स्टील का ऐसा कंटेनर इस्तेमाल करें, जिसका ढक्कन अच्छी तरह बंद हो जाए। इससे नमी अंदर नहीं जाएगी और घुन लगने की संभावना काफी कम हो जाएगी। ध्यान रखें कि चावल रखने से पहले डिब्बा पूरी तरह साफ और सूखा होना चाहिए। अगर कंटेनर में थोड़ी भी नमी होगी, तो चावल जल्दी खराब हो सकते हैं।
नीम की पत्तियां और तेजपत्ता करेंगे कमाल
सूखी नीम की पत्तियां चावल के बीच में रख दें। यह एक पुराना और बेहद असरदार घरेलू नुस्खा माना जाता है। नीम की खुशबू कीड़ों और घुन को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, तेजपत्ता भी चावल के डिब्बे में रखा जा सकता है। इसकी महक कई तरह के कीड़ों को दूर रखती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बरसात में बच्चों का रेनकोट और स्कूल बैग भी बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, ऐसे बना सकते हैं बीमार
लंबे समय तक स्टोर करना है तो पहले धूप दिखाएं
अगर आप लंबे समय के लिए चावल स्टोर कर रहे हैं, तो उन्हें डिब्बे में भरने से पहले कुछ घंटों तक धूप में जरूर सुखा लें। इससे चावल में मौजूद अतिरिक्त नमी निकल जाती है और वे लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। बरसात के मौसम में समय-समय पर डिब्बा खोलकर चावल की जांच भी करते रहें। अगर कहीं नमी या घुन दिखे, तो समय रहते उसे संभाला जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या मलेरिया सिर्फ गांवों की बीमारी है, शहरों में भी कैसे तेजी से बढ़ रहा खतरा, डॉक्टर से जानिए
यहां भूलकर भी न रखें चावल
किचन सिंक, गैस चूल्हे या ऐसी जगहों के पास चावल रखने से बचें, क्योंकि वहां नमी ज्यादा रहती है। अगर आपके पास बहुत ज्यादा चावल हैं, तो उन्हें एक बड़े डिब्बे में रखने की बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में अलग-अलग कंटेनर में स्टोर करना बेहतर रहेगा। चावल हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां नमी या पानी का असर ना हो।
