लाइफस्टाइल

हर बात पर पार्टनर से हो जाती है बहस? इन 5 आदतों को बदलते ही रिश्ते में बढ़ जाएगी मिठास

Healthy Relationship Tips: रिश्तों में अनबन होना आम बात है, लेकिन जब हर बात पर आपस में बहस होने लगे तो आपको कुछ आदतों में सुधार करना चाहिए। आइए जानते हैं 5 आदतें जिन्हें सुधारकर रिश्ता बेहतर हो सकता है।

Image

हेल्दी रिलेशनशिप टिप्स

Healthy Relationship Tips: रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक होना बिल्कुल सामान्य बात है। दो अलग-अलग व्यक्तित्व जब एक साथ जीवन बिताते हैं, तो विचारों का टकराव होना स्वाभाविक है। लेकिन जब हर छोटी बात बहस का कारण बनने लगे, तो यह रिश्ते में प्यार को धीरे-धीरे कम कर सकती है। कई बार समस्या बड़ी नहीं होती, बल्कि हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें ही रिश्ते में अनावशयक तनाव पैदा कर देती हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि इन आदतों को समय रहते बदल लिया जाए, तो रिश्ते में फिर से अपनापन, भरोसा और प्यार वापस लौट सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतों (Relationship Tips) के बारे में जिन्हें बदलकर रिश्ते को बेहतर बनाया जा सकता है।

1. हर बहस जीतना जरूरी नहीं

किसी बात पर बहस के दौरान अगर दोनों ही खुद को सही साबित करने में लगे रहें, तो समाधान कभी नहीं निकल सकता है। रिश्ते में बहस जीतने से ज्यादा जरूरी है एक-दूसरे को समझना। इसलिए कई बार अपनी गलती स्वीकार करना या सामने वाले की बात को ध्यान से सुन लेना ही विवाद को खत्म कर देता है।

2. गुस्से पर रखें कंट्रोल

गुस्से में कहे गए शब्द अक्सर लंबे समय तक दिल में रह जाते हैं। इतना ही नहीं माफी मांगने के बाद भी उन बातों का असर खत्म होने में समय लगता है। अगर किसी बात पर नाराजगी हो, तो तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय थोड़ा शांत होने का प्रयास करें।

3. पहले सुनें, फिर बोलें

ज्यादातर से लोग सामने वाले की बात पूरी सुने बिना ही अपना जवाब देना शुरू कर देते हैं। इससे अक्सर आपस में गलतफहमियां बढ़ती हैं। जब आपका पार्टनर अपनी बात कह रहा हो, तो उसे बीच में टोकने के बजाय उसकी बातों को पूरा सुनें। कई बार सिर्फ ध्यान से सुन लेने भर से ही आधी समस्या खत्म हो जाती है।

4. पुरानी बातें भूलना सीखें

हर बहस में पुरानी गलतियों का जिक्र करना आपके रिश्ते को और कमजोर बना सकता है। अगर किसी बात को लेकर पहले ही सुलह हो चुकी है, तो उसे बार-बार अभी के विवाद में सामने लाने से बचें। पुराने विवादों को छोड़कर वर्तमान समस्या पर ध्यान देना रिश्ते के लिए ज्यादा अच्छा होता है।

5. साथ में वक्त जरूर बिताएं

आज विजी लाइफस्टाइल के कारण कई कपल्स साथ होते हुए भी एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इससे आपकी दूरियां बढ़ने लगती है। इसलिए आपको रोजाना कुछ समय बिना मोबाइल या किसी अन्य व्यवधान के सिर्फ एक-दूसरे के साथ जरूर बिताना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article