लाइफस्टाइल

Kitchen Beauty Hacks: किचन में 30 मिनट और चेहरा हो गया डल, जानें 7 झटपट ब्यूटी हैक्स जो मिनटों में लौटाएंगे फ्रेशनेस

Kitchen Beauty Hacks: गर्मी और उमस में किचन में काम करते-करते चेहरा डल लगने लगता है। यहां जानिए 7 आसान किचन ब्यूटी हैक्स जिनसे मिनटों में आपको चेहरा वापस से फ्रेश, ऑयल-फ्री और ग्लोइंग मिलेगा।

Image

रसोई के काम की नहीं दिखेगी थकान, ऐसे करें चेहरे की डलनेस को दूर

Kitchen Beauty Hacks: गर्मी और उमस भरे मौसम में रसोई में कदम रखने के कुछ ही देर में गैस की हीट, मसालों की भाप और पसीना मिलकर चेहरे का पूरा गेम बिगाड़ देते हैं। कई बार खाना बनाते-बनाते ऐसा लगता है जैसे सुबह वाला फ्रेश लुक कहीं गायब ही हो गया। लेकिन आपकी इस समस्या का समाधान मुश्किल नहीं है। और इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत भी नहीं है। यहां हम कुछ आसान और स्मार्ट हैक्स बता रहे हैं जो आपके चेहरे की थकान को मिनटों में कम कर सकते हैं।

Hack 1: किचन से निकलते ही Cold Splash

काम खत्म होते ही सबसे पहले चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें। अगर फेसवॉश इस्तेमाल कर सकती हैं तो और भी अच्छा। इससे पसीना, ऑयल और चिपचिपाहट तुरंत साफ हो जाती है और चेहरा फिर से फ्रेश लगने लगता है।

Hack 2: फ्रिज में रखें गुलाब जल

एक छोटी स्प्रे बोतल में गुलाब जल भरकर फ्रिज में रख दें। किचन से बाहर आते ही चेहरे पर दो-तीन बार स्प्रे करें। इससे ठंडक भी मिलेगी और चेहरा तुरंत फ्रेश महसूस होगा। ये ट्रिक गर्मियों में और भी ज्यादा काम आती है।

Hack 3: बर्फ दिखाएगी कमाल

अगर 10 मिनट बाद बाहर निकलना है या अचानक मेहमान आ गए हैं, तो बर्फ का एक टुकड़ा कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हल्के हाथों से घुमाएं। इससे स्किन थोड़ी टाइट दिखती है और थका हुआ चेहरा एकदम फ्रेश नजर आता है।

Hack 4: टॉवल नहीं, Tissue Trick अपनाएं

पसीना आने पर चेहरे को जोर-जोर से रगड़ने की गलती न करें। इसकी जगह टिश्यू या ब्लॉटिंग पेपर से हल्के-हल्के थपथपाकर ऑयल हटाएं। ये स्किन पर हल्के रहते हैं और साथ ही अगर आपने मेकअप किया होगा तो उसको भी खराब नहीं करेंगे।

Hack 5: एलो वेरा जेल से पाएं ताजगी

चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर थोड़ा-सा एलोवेरा जेल या हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें। स्किन को तुरंत कूलिंग फील मिलेगी और चेहरा फिर से फ्रेश दिखने लगेगा।

Hack 6: वॉटर ब्रेक लेना मत भूलिए

कई बार चेहरा इसलिए भी डल दिखने लगता है क्योंकि हम खुद पानी पीना भूल जाते हैं। खाना बनाते समय भी बीच-बीच में पानी पीते रहें। अंदर से हाइड्रेशन मिलेगा तो उसका असर चेहरे पर भी दिखेगा।

Hack 7: मिनी किचन ब्यूटी किट बनाएं

किचन के पास ही एक छोटा-सा बॉक्स रखें, जिसमें फेस मिस्ट, टिश्यू, लिप बाम और हेयर क्लचर हो। जब भी जरूरत पड़े, इनको यूज करके आप सिर्फ 2 मिनट में खुद को फिर से फ्रेश महसूस करा सकती हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article