लाइफस्टाइल

Rangoli Designs For Hariyali Teej 2024: फूल, मोर, मांडला, स्वास्तिक से सजाएं अपने घर का आंगन, देखें हरियाली तीज के सबसे खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स

Hariyali Teej 2024 Rangoli Designs (तीज की रंगोली): आज हरियाली तीज है। इस दिन महिलाएं व्रत-पूजा के साथ घर को भी सजाती हैं। रंगोली भी घर की सजावट का एक अभिन्न अंग है। ऐसे में आज हम खास आपके लिए खास हरियाली तीज की सबसे खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं।

Image

Latest Rangoli Designs For Hariyali Teej 2024 Photos

Hariyali Teej 2024 Rangoli Designs (तीज की रंगोली): बुधवार, 7 अगस्त यानी आज को देशभर में हरियाली तीज (Happy Hariyali Teej 2024) का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को ये पावन पर्व मनाया जाता है। ये सुहागिनों के लिए बेहद खास है। इस खास दिन पर सुहागन महिलाएं व्रत उपवास करती हैं, पूजा-पाठ करती हैं और साथ ही झूला झूलकर सावन के मल्हार (Sawan Ke Malhar Geet) गाती हैं। इतना ही नहीं, इस खास दिन पर रंगोली बनाने की भी परंपरा है, जिससे घर का आंगन बेहद खूबसूरत नजर आता है। आइये आज हम आपको हरियाली तीज की रंगोली के सबसे खास डिजाइन्स (Rangoli Designs For Hariyali Teej) दिखाते हैं।

Hariyali Teej 2024 Rangoli Designs Photo, Shiva Parvati Rangoli, Jhula Rangoli Designs-

1) शिवलिंग वाली रंगोली

Shivling Rangoli Designs For Teej Festival

Shivling Rangoli Designs For Teej Festival

हरियाली तीज में भगवान भोलेनाथ के पूजन का महत्व होता है, इसलिए इस त्योहार पर शिवलिंग वाली ये रंगोली जरुर से बनाएं। ऐसा लगेगा मानो स्वयं शिव जी आपके आंगन में विराजमान हो।

2) झूला रंगोली डिजाइन

Sawan Jhula Rangoli Designs Image

Sawan Jhula Rangoli Designs Image

Hariyali Teej Jhula Rangoli Simple Design

Hariyali Teej Jhula Rangoli Simple Design

सावन की हरियाली तीज के लिए ये झूले की डिजाइन वाली रंगोली बहुत ही प्यारी लगेगी। तीज का त्योहार सुहागिनों को समर्पित होता है, ऐसे में ये वाली रंगोली गजब लगेगी।

3) गणपति रंगोली डिजाइन्स

Easy Shree Ganpati Rangoli Designs

Easy Shree Ganpati Rangoli Designs

असली फूलों और पत्तियों वाली ये भगवान गणपति के डिजाइन की रंगोली तीज पर आपके आंगन में सुख, शांति और समृद्धि ला देगी।

4) स्वास्तिक रंगोली डिजाइन

Swastik Rangoli Design Photo

Swastik Rangoli Design Photo

स्वास्तिक को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है, आप तीज पर ये स्वास्तिक वाली रंग बिरंगी रंगोली बनाकर अपने आंगन को खुशियों से भर सकते हैं।

5) फ्लोरल रंगोली डिजाइन

Latest Floral Rangoli Designs

Latest Floral Rangoli Designs

कोई बहुत ही सिंपल सी रंगोली बनानी है, तो फिर पेड़ और फूलों वाली ये हैप्पी तीज की रंगोली झट से बना डालिए। आप रंगीन फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

6) मांडला रंगोली डिजाइन

Mandala Art Rangoli Designs

Mandala Art Rangoli Designs

साउथ इंडिया में इस तरह की रंगोली काफी ज्यादा मशहूर हैं। मांडला रंगोली के डिजाइन्स घर के आंगन की शोभा बढ़ाते हैं और खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article