लाइफस्टाइल

Rakhi 2024 Gifts For Sister: इस रक्षाबंधन कम बजट में कर रहे हैं खास तोहफे की तलाश तो गिफ्ट करें ये 6 चीजें, दीदी का दिल होगा खुश

Raksha Bandhan 2024 Gifts For Sisters: राखी के दिन नजदीक हैं। ऐसे में बहनों की डिमांड लिस्ट भी आनी शुरू हो गई है। अब अगर आप अपनी बहन को क्या गिफ्ट करना है, ये सोचकर कंफ्यूज हैं तो हम खास आपके लिए गिफ्ट के सबसे बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं।

Image

Rakhi 2024 Best Gift Ideas In Hindi

Raksha Bandhan 2024 Gifts For Sisters: भाई-बहन का रिश्ता सबसे खास होता है। इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करता है रक्षाबंधन। इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं। भाई भी बहनों को गिफ्ट कर देते हैं। भाईयों की तो गिफ्ट की तलाश शुरू भी हो गई है। अगर आप भी अपनी बहन के लिए तोहफा तलाश रहे हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। आइये देखते हैं बहन को गिफ्ट देने के सबसे खास 6 ऑप्शन-

स्लिंग बैग

Sling Bag For Sisters

Sling Bag For Sisters

ड़कियों के पास कितने भी हैंड बैग, क्लच या स्लिंग बैग क्यों न हों, ट्रेंड के अनुसार वो इसकी खरीदारी करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर स्लिंग बैग गिफ्ट कर सकते हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं। इसका इस्तेमाल लड़कियां ही नहीं, महिलाएं भी खूब करती हैं, क्योंकि ये कैरी करने में ईजी होता है।

मेकअप किट

Makeup Kit for Girls

Makeup Kit for Girls

टीनएजर हो या फिर मैरिड वूमेन, किसी न किसी मौके पर ज्यादातर फीमेल को मेकअप तो करना ही पड़ता है। अब ये बात और है कि किसी को हेवी मेकअप पसंद होता है तो किसी को लाइट। ऐसे में आप चाहें तो अपनी बहन को रक्षाबंधन के अवसर पर मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं।

चश्मा

Glasses For Girls

Glasses For Girls

अगर आपकी बहन वर्किंग है या फिर चश्मा लगाती है तो आप उन्हें खूबसूरत सा चश्मा का फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा तोहफा पाकर आपकी बहन खुश हो जाएंगी।

फ्रेम या ब्रेसलेट

Photo Frame And Bracelets For Sister

Photo Frame And Bracelets For Sister

राखी पर अगर आप अपनी बहन को कुछ अलग सा तोहफा देना चाहते है तो कस्टमाइज बहन फ्रेम भी दे सकते है। इसके अलावा ब्रेसलेट भी एक अच्छा ऑप्शन है।

घड़ी

Gift Options For Big Sister

Gift Options For Big Sister

घड़ी का शौक भला किसे नहीं होता। राखी के मौके पर अपनी बहन को राखी गिफ्ट करें, जो उनकी कलाई पर खूब जचेगी।

चॉकलेट गुलदस्ता

Chocolate Bukey For Girls

Chocolate Bukey For Girls

फूलों का गुलदस्ता को हर किसी ने देखा है लेकिन चॉकलेट गुलदस्ता मार्केट में जरा नया है। राखी पर बहन को देने के लिए ये परफेक्ट गिफ्ट है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article