लाइफस्टाइल

Late Night Snacks Recipe: देर रात लगी है जोरो की भूख? बची हुई रोटी से बना लें देसी स्टाइल नूडल्स, देखें रेसिपी

Late Night Snacks Roti Noodles Recipe (रोटी नूडल्स रेसिपी कैसे बनाएं): लेट नाइट क्रेविंग को दूर करने के लिए अगर कुछ झटपट और स्वादिष्ट बनाना है। तो बची हुई रोटियों से देसी स्टाइल वाली चाइनीज नूडल्स बना सकते हैं। देखें रोटी नूडल्स रेसिपी इन हिंदी, रोटी से क्या स्नैक्स बनाएं।

Image

Roti Noodles Recipe (Photo Credit - Istock)

Late Night Snacks Roti Noodles Recipe (रोटी नूडल्स रेसिपी): देर रात को बहुत जोरो की भूख लगी है? और कुछ बहुत ही ज्यादा टेस्टी तो जल्दी से बनाने का मन है, तो ये खास नूडल्स की रेसिपी आपके बहुत ही काम की हो सकती है। जिसके लिए आपको कोई मैदा वाली नूडल्स नहीं बल्कि बस बची हुई रोटियों की जरुरत होगी, जिसके साथ सब्जियां मिलाकर आप झटपट टेस्टी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। देखें देसी स्टाइल रोटी नूडल्स बनाने की रेसिपी, जो हर किसी को ही बहुत पसंद आने वाली है।

सामग्री

  • रोटी
  • प्याज
  • हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च
  • लहसुन
  • जीरा
  • टमाटर
  • 1 चम्मच ग्रीन चिली और टमाटर सॉस
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 2 चम्मच सिरका
  • तेल
  • नमक और मिर्च पाउडर

रोटी नूडल्स कैसे बनाते हैं

  • बढ़िया देसी स्टाइल चाइनीज रोटी नूडल्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले करीब 3-4 रोटियां लेनी होंगी। जिन्हें आपको चाकू या कैंची की मदद से नूडल्स जैसे काट लेना होगा। पतली पतली रोटियों की कतरन को फिर आपको अलग रख देना है।
  • अब एक पैन या कढ़ाई लें और उसमें तेल डालकर बढ़िया से लहसुन और प्याज के साथ मसाले तो बताई गई सब्जियां डालकर तड़का तैयार कर लें।
  • एक बार सारी सब्जियां पक जाएं तो फिर आपको टोमेटो सॉस, ग्रीन चिली सॉस तो सोया सॉस और हल्का सा विनेगर डालना है।
  • अच्छे से सभी सब्जियों को भुन लें और फिर कटी हुई रोटियां डाल दें, अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर पकने दें।
  • और बस आपकी देसी और झटपट बनने वाली रोटी नूडल्स तैयार हैं।
रोटी नूडल्स को आप धनिया पत्ती से गार्निश कर सकते हैं। वहीं इसमें आप अपनी पसंद की बाकि सब्जियां भी डाल सकते हैं।
Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article