लाइफस्टाइल

Pulwama Attack Shradhanjali in Hindi: पुलवामा शहीदों को दें श्रद्धांजली, देखें देश पर मिटने वालों के लिए ये भावुक और जोशीले संदेश, आंखें कर देंगे नम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 14, 2025, 07:27 AM IST

Pulwama Shahido Ko Shradhanjali in Hindi (ब्लैक डे श्रद्धांजलि इन हिंदी): पुलवामा अटैक भारत के इतिहास का सबसे काला दिन है। तभी इसे ब्‍लैक डे कहा गया है। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के काफिले पर आत्मधाती हमला किया था जिसमें 45 जवान शहीद हो गए थे। ऐसे में अगर आप शहीदों को श्रद्धांजली देना चाहते हैं तो ये संदेश सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। यहां देखें पुलवामा शहीदों के लिए श्रद्धांजली संदेश, पुलवामा शहीदों पर शायरी, ब्लैक डे श्रद्धांजलि इन हिंदी और ब्लैक डे श्रद्धांजलि संदेश।

Image

Pulwama Shahido Ko Shradhanjali in Hindi

Pulwama Shahido Ko Shradhanjali in Hindi (ब्लैक डे श्रद्धांजलि इन हिंदी): जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को कल 6 साल पूरे हो जाएंगे। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 45 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारत के इतिहास का काला दिन माना जाता है। हर साल 14 फरवरी को ब्लैक डे मनाया जाता है। इस घटना को घटे 6 साल बीत गए हैं लेकिन आज भी इसकी कहानी सुनकर लोगों की रूह कांप उठती है। ऐसे में जब कल ब्लैक डे मनाया जाना है और आप शहीदों को श्रद्धांजली देना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स,शायरी अपनों को भेज सकते हैं। यहां देखें पुलवामा शहीदों के लिए श्रद्धांजली संदेश। साथ ही नोट करें पुलवामा शहीदों पर शायरी, ब्लैक डे श्रद्धांजलि इन हिंदी और ब्लैक डे श्रद्धांजलि संदेश।

Pulwama Attack Shradhanjali in Hindi | 14 February Black Day Shradhanjali in Hindi

1. हे भगवन इस आसमां पर, यह घनघोर घटा क्यों छायी है !

भारत माँ के आँचल पर, पाकिस्तान फिर तूने सेंध लगाई है !

कई बार बक्श दिया तुझे, फिर भी शर्म ना आयी है !

आंसू बन बह रहा लहू पुलवामा पर, तूने फिर कायरता दिखलाई है!

2. कायर है तू, मक्कार भी, वक़्त आ गया है तुझे सबक सिखलाने का !

वक़्त आ गया है आतंकवाद को, अब जड़ सहित मिटाने का!

तेरे दिए गए जख्मों को, अब कई गुना लौटाने का !

उरी, कारगिल की तरह अब, इस हरकत का कर्ज चुकाने का !

3. है नमन मेरा उन शहीदों को और उनकी इस शहादत को,

है नमन मेरा उनकी हर एक इबादत को !

है नमन उस माँ को, जिसने ऐसे वीर को जन्म दिया !

नमन मेरा तिरंगे को और उसकी शान को, है नमन मेरा इस हिंदुस्तान को !

4. हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।

5. फौजी भी कमाल होते हैं,

पर्स में परिवार और दिल में देश रखते हैं।

पुलवामा शहीदों को नमन

6. मोहब्बत मुल्क की सच्ची निशानी दे गए अपनी,

मनाते रह गए वैलेंटाइन डे यहां हम तुम,

वहां कश्मीर में सैनिक जवानी दे गए अपनी।

पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

7. जो भारत मां के लिए शहीद हुए,

देश के उन वीरों को सलाम है,

अपने खून से जिस जमीं को सींचा,

शहादत देने वाले उन जवानों सलाम है।

पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article