लाइफस्टाइल

पितृ दिवस 2025 की शुभकामनाएं: आज फादर्स डे पर जीत लें पिता का दिल, इन भावुक शुभकामना, शायरी, कोट्स, संदेश और तस्वीरों से पापा को करें विश

पितृ दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश फोटो: फादर्स डे (Father's Day) के इन खूबसूरत, संदेश, शायरी, कोट्स और तस्वीरों के साथ पिता के त्याग, प्रेम और संघर्ष को महसूस करिए। उनके मजबूत कंधों पर रखा हर बोझ याद करिए और कहिए – धन्यवाद पापा, आप मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत परिभाषा हैं। पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Image

पितृ दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश फोटो: Pitra Diwas ki Hardik Shubhkamnaye Sandesh, Photos, Quotes, Images, Status

पितृ दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश: पितृ दिवस यानी फादर्स डे सिर्फ महज एक तारीख नहीं, बल्कि उन अनकहे जज़्बातों को बयां करने का मौका है, जो हम अपने पिता के लिए महसूस तो करते हैं लेकिन अकसर कह नहीं पाते। वह शख्स जो चुपचाप हमारी परवरिश, शिक्षा और जीवन की नींव को मजबूत करता है, उसके त्याग, अनुशासन और निःस्वार्थ प्रेम को समर्पित होता है यह दिन। इस खास मौके पर जब बच्चे अपने पिता को कार्ड, फूल, उपहार या एक प्यारे से संदेश के साथ गले लगाकर शुक्रिया कहते हैं, तब वह लम्हा शब्दों से परे हो जाता है। पिताओं के चेहरे की मुस्कान उनकी संतुष्टि और गर्व बयां कर जाती है। फादर्स डे के मौके पर जो भी अपने पिता को एक खास अंदाज़ में विश करना चाहते हैं, यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिये है। यहां देखें पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामना संदेश, फोटो, शायरी हिंदी में:

Pitra Diwas ki Hardik Shubhkamnaye Sandesh, Photos, Quotes, Images, Status for Lovely Father in Hindi

1. आपके बिना ये दुनिया अधूरी है पापा,

आपके साथ हर राह आसान है।

पितृ दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

x2

Pitra Diwas ki Shubhkamnaye

2. जो हर मोड़ पर मेरा सहारा बना रहा,

वो और कोई नहीं, मेरे पापा ही हैं।

हैप्पी फादर्स डे!

3. पिता वो छाया हैं जो धूप में भी ठंडक देती है,

उनके बिना जीवन अधूरा लगता है।

शुभ पितृ दिवस!

4. आपका प्यार मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है,

आप जैसा पिता पाकर खुद को धन्य समझता हूं।

फादर्स डे मुबारक हो!

piiit

Happy Fathers Day Wallpapers

5. सपनों को उड़ान देने वाले मेरे पापा,

आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

पितृ दिवस की शुभकामनाएं।

पितृ दिवस की शुभकामना शायरी (Happy Fathers Day Shayari)

6. मुस्कुराता चेहरा, मजबूत कंधा,

हर दर्द में छुपा रहता है एक पापा।

हैप्पी फादर्स डे!

7. पिता की डांट में जो प्यार होता है,

उसका एहसास उम्र के बाद होता है।

8. छांव बनकर साथ चलना जिनकी आदत है,

वो पिता हैं..जिनकी ममता भी इबादत है।

x1

Papa pe Shayari

9. बिना कहे जो सब समझ जाए,

हर मुश्किल में जो ढाल बन जाए..वो पापा हैं।

10. जो थक कर भी मुस्कराए,

बेटे की खुशी में खुद को भुलाए, वही पिता कहलाए।

Pitra Diwas Quotes in Hindi (पितृ दिवस की शुभकामना कोट्स)

11. पिता वो नींव हैं, जिन पर हमारा भविष्य खड़ा होता है।

12. पिता की मूक दुआएं ही सबसे बड़ी सुरक्षा होती हैं।

13. पापा जीवन की वो पाठशाला हैं, जहां हर सबक अमूल्य होता है।

axdc

Happy Fathers Day Quotes for papa

14. जिनके होते हुए कोई डर नहीं लगता – वो हैं पापा।

15. पिता का प्यार दिखता कम है, पर उसकी गहराई सबसे ज़्यादा होती है।

पितृ दिवस की शुभकामनाएं संस्कृत में (Fathers Day Sanskrit Wishes)

16. सत्यं धैर्यं च यः शिक्षयति, स एव पिताऽस्ति मम जीवनगुरुः। शुभं पितृदिवसम्।

जो सत्य और धैर्य की शिक्षा देता है, वही मेरे जीवन का गुरु मेरा पिता है। फादर्स डे की बधाई।

17. अमूल्यं तव स्नेहम्, अनिर्वचनीयं तव त्यागः। पितरं प्रति कृतज्ञोऽहम्।

आपका स्नेह अमूल्य है और आपका त्याग अवर्णनीय। हे पिताजी, मैं आपका कृतज्ञ हूं।

18. पितरं विना जीवनं अन्धकारम् इव। तेजस्वि पिता जीवनस्य आधारः।

पिता के बिना जीवन अंधकारमय है। तेजस्वी पिता ही जीवन का आधार होते हैं।

ha-4

पितृ दिवस की शुभकामनाएं फोटोज

19. पितुर्मूले स्थितं तेजः, येन संजीवते कुलम्। शुभाशयाः पितृदिवसस्य।

पिता की जड़ों में वह तेज है, जिससे पूरा कुल जीवित रहता है। फादर्स डे की शुभकामनाएं।

20. पितुः प्रेमम् अनन्तं, तेजश्च स्थैर्यम् अमूल्यम्। पित्रे प्रणामाः। शुभं पितृदिवसम्।

पिता का प्रेम अनंत और उनका तेज व धैर्य अमूल्य है। उन्हें प्रणाम। फादर्स डे की शुभकामनाएं।

तो पितृ दिवस के इन खूबसूरत, संदेश, शायरी, कोट्स और तस्वीरों के साथ पिता के त्याग, प्रेम और संघर्ष को महसूस करिए। उनके मजबूत कंधों पर रखा हर बोझ याद करिए और कहिए – धन्यवाद पापा, आप मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत परिभाषा हैं। पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article