क्रिकेट

जडेजा ने किया कुछ ऐसा, खिलखिलाकर हंस पड़े हमेशा गंभीर रहने वाले गौतम (वीडियो)

रवींद्र जडेजा और गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वॉर्म-अप मैच के दौरान जडेजा ने कुछ ऐसा किया है जिससे गंभीर खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

रवींद्र जडेजा और गौतम गंभीर (साभार-X)

टीम इंडिया के कोच गौतम की एक खास पहचान है, वो हमेशा गंभीर रहते हैं। चाहे टीम जीत रही हो या फिर हारने के कगार पर हो कोच साहब गंभीर ही रहते हैं। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो अमूमन कम दिखता है। दरअसल वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा और गौतम गंभीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवींद्र जडेजा किसी गेंदबाज के गेंदबाजी एक्शन की कॉपी कर रहे हैं, जिसको देखने के बाद गौतम गंभीर की हंसी छूट जाती है। मैच के दौरान कॉमेंट्री कर रहे कॉमेंटेटर की मानें तो जडेजा किसी और की नहीं बल्कि कुलदीप यादव की मिमिक्री कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जडेजा और गंभीर की यह जुगलबंदी तेजी से वायरल हो रही है।

जडेजा का शानदार प्रदर्शन

वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 117 गेंद में 63 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके जड़े। इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी जडेजा ने शानदार काम किया। पहले दिन उन्होंने 15 ओवर की गेंदबाजी की थी और 2 विकेट चटकाया था।

भारत ने दिया करारा जवाब

श्रीलंका इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 142 और गुरनूर ब्रार 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया की बैटिंग का आकर्षण रहे देवदत्त पडिक्कल जिन्होंने शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली। पडिक्कल पहले टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद उनकी जगह पक्की हो गई है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article