"एक उम्र तक लगता है कि जिंदगी सिर्फ बड़े फैसलों, बड़े डिसीजन से बदलती है कि भई कौन सा कॉलेज, कौन सी जॉब, किससे शादी। लेकिन थोड़ा सा बड़े होने के बाद यह बात समझ में आती है कि असल में जिंदगी छोटे-छोटे फैसलों से बदला करती है। कौन रोज फोन करता है? किसके मैसेज का हम रोज इंतजार करते हैं। कौन सी टेबल पर हम अकेले बैठकर खाना खाते हैं? कौन सी बातों को हम दिल से लगा लेते हैं?
बड़े डिसीजंस हमारी जिंदगी का डायरेक्शन जरूर बदल देती हैं। लेकिन यही छोटे-छोटे फैसले हैं जो उन डिसीजंस का उन फैसलों का एहसास पूरा बदल दिया करती हैं। शायद इसीलिए हमें आगे चलकर पूरी जिंदगी तो याद नहीं रहती लेकिन वह लोग जरूर याद रहते हैं जिनके साथ जिंदगी हमने थोड़ी-थोड़ी उन छोटे-छोटे फैसलों में जी थी।"
ये कहना है अपनी कहानियों में प्रेम, इंसानी रिश्तों, साहित्य, संगीत और दर्शन को पिरोकर लोगों को इमोशनल जर्नी पर ले जाने वाले स्टोरी टेलर और इन्फ्लुएंसर लक्ष्य माहेश्वरी का। लक्ष्य यहां कहना चाह रहे हैं कि जिंदगी कई बार बड़े सपनो से नहीं, छोटी पहल से बदलती है। आइए समझते हैं कि ये सोच किस हद तक सच है:
अकसर एक निश्चित उम्र तक हमें ऐसा लगता है कि हमारा जीवन महज बड़े और साहसी फैसलों से ही बदलता है। हम मानते हैं कि कौन सा कॉलेज चुनना है, कौन सी नौकरी करनी है या किससे शादी करनी है, यही वो अहम पड़ाव होते हैं जो हमारी नियति तय करते हैं। हालांकि बीतते समय और अनुभव के साथ यह समझ आने लगता है कि असल में जिंदगी छोटे-छोटे फैसलों से ही बदला करती है।
बड़े फैसले निश्चित रूप से हमारे जीवन को एक दिशा देते हैं, लेकिन उन रास्तों पर चलते हुए हमें कैसा महसूस होगा, यह हमारी डेली लाइफ प्रेफरेंसेस पर टिका होता है। यह मायने रखता है कि हम किसे रोज फोन करते हैं या किसके संदेश का हम घंटों इंतजार करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: अगर आज के दौर में होते सुधा और चंदर तो क्या एक हो जाते?
ये छोटी-छोटी भावनाएं और गतिविधियां हमारे मानसिक और भावनात्मक संसार का निर्माण करती हैं। यहां तक कि हम किस टेबल पर अकेले बैठकर खाना खाते हैं या किन छोटी बातों को हम दिल से लगा लेते हैं, ये छोटे फैसले ही हमारे बड़े फैसलों के एहसास को पूरी तरह बदल देते हैं।
इसे उदाहरण से समझें तो कोई बहुत बड़ी नौकरी पाने का फैसला तब तक सुखद अनुभव नहीं दे सकता जब तक आपके छोटे फैसले, जैसे आप अपना खाली समय कैसे बिताते हैं या किन लोगों से बात करते हैं, सही न हों। समय बीतने के साथ हमें अपनी पूरी जिंदगी की बड़ी घटनाएं शायद याद न रहें, लेकिन वे लोग और वे खास पल हमेशा याद रहते हैं जिनके साथ हमने उन छोटे-छोटे पलों को जीया था। जीवन की सार्थकता इन्ही छोटे अनुभवों में ही बसी होती है।
तो इस कारण से यह बात ही है कि जिंदगी बड़े सपनों की चमक से नहीं, बल्कि उन छोटे-छोटे फैसलों की निरंतरता से बदलती और संवरती है जिन्हें हम हर दिन लेते हैं। यही छोटे कदम आखिरकार एक गहरे और यादगार जीवन की नींव रखते हैं।
