Nita Ambani Vs Sonam Kapoor Jadau Necklace: गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में हर साल की तरह इस बार भी सजावट, परंपरा और सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। लेकिन इस पूरे माहौल में नीता अंबानी का पारंपरिक अंदाज खास तौर पर नजर आया। उन्होंने चमकीले नारंगी और मैजेंटा रंग की रेशमी साड़ी पहनी, जिसके साथ गले में सजा एक विशाल हार पूरे लुक की लाइमलाइट बन गया।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - एंटीलिया की मालकिन का हार देख फटी रह जाएंगी आंखें, गणेश चतुर्थी पर नीता अंबानी के इस लुक ने लूटी लाइमलाइट
बता दें कि, यह कोई साधारण हार नहीं है। आम्रपाली भारतम हार को अलग-अलग हिस्सों में मौजूद भारतीय आभूषण परंपराओं को एक साथ पिरोकर तैयार किया गया है। इसे देखकर पहली नजर में लगता है जैसे कई पीढ़ियों की विरासत एक ही हार में समा गई हो। यही वजह है कि नीता का यह गणेश उत्सव लुक सिर्फ रंगों या साड़ी की वजह से नहीं, बल्कि इस खास रॉयल, रीगन हार के कारण भी चर्चा में आया।
तीन साल तक जुटाए गए पुराने आभूषण
इस हार की कहानी इसकी चमक से भी ज्यादा दिलचस्प है। ब्रांड ने भारत के अलग-अलग हिस्सों से पुराने और दुर्लभ आभूषणों के हिस्से जुटाने में करीब तीन साल लगाए। इसके बाद 14 कुशल कारीगरों ने लगभग छह महीने तक काम करके इन अलग-अलग हिस्सों को एक साथ जोड़कर तैयार रूप दिया।

Nita Ambani Necklace
एक हार में कई आभूषण
इसकी सबसे अनोखी बात यह है कि इसमें ऐसे आभूषणों के हिस्से भी शामिल हैं, जो मूल रूप से हार के लिए बनाए ही नहीं गए थे। झूमर, दक्षिण भारतीय नथ, पासा, बालियां, बिल्ला और चांदबाली जैसे अलग-अलग आभूषणों के हिस्सों को इसमें जगह मिली है। हार के बीच में पारंपरिक केरल शैली का एक हार भी जोड़ा गया है। इसके अलावा हीरे, माणिक, पन्ने और मोतियों की चमक इसे और भव्य बनाती है।
सोनम कपूर भी पहन चुकी हैं
यही हार सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में अपने मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान पहना था। उन्होने इस हार को सफेद और गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन वाले चोगा और धोती सूट के साथ पहना था।
यानी एक ही खास आभूषण दो अलग-अलग मौकों पर दो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आया। भले ही दोनों का हार एक हो, लेकिन अंदाज एकदम नया और यूनीक था।
