लाइफस्टाइल

Nita Ambani Latest Saree Look: शाहरुख के बेटे के डेब्यू में यूं पहुंची नीता अंबानी, साड़ी से ज्यादा गले के हार ने लूटी सुर्खियां

Nita Ambani Latest Saree Look (नीता अंबानी लेटेस्ट साड़ी लुक): आर्यन खान के डेब्यू शो की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची नीता अंबानी का साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिंपल साड़ी के साथ नीता जी का यूनिक नेकलेस एक बार फिर सुर्खियां लूट ले गया है। देखें इस लुक से जुड़ी डिटेल्स।

Image

Nita Ambani Latest Saree Look

Nita Ambani Latest Saree Look (नीता अंबानी लेटेस्ट साड़ी लुक): बीती शाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग के लिए नीता अंबानी पति मुकेश के साथ पहुंची थी। साड़ी में मिसेज अंबानी ने बहुत ही सुंदर अपीयरेंस दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफें हो रही हैं। अक्सर ही नीता अंबानी अपने यूनिक साड़ी लुक्स से जनता के दिलों में घर कर लेती हैं। उनकी सादगी भरे लुक्स के साथ रॉयलटी का तड़का वाकई एकदम अनोखा होता है। लेटेस्ट लुक में भी उनकी साड़ी के डिजाइन से लेकर नेकलेस के पैटर्न तक ने सुर्खियां लूट ली हैं। यहां देखें उनके लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

नीता अंबानी की साड़ी

नीता अंबानी ने स्क्रीनिंग के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई बहुत ही सुंदर टिशू सिल्क की जेड ग्रीन साड़ी पहनी थी। साड़ी को उन्होने बहुत ही खूबसूरत कंट्रास्ट वाले बहुत डेलिकेट चैन्टिली लेस ब्लाउज के साथ पेयर अप किया था। जिसपर बहुत ही खूबसूरत स्वरोव्सकी क्रिस्टल जड़े हुए थे। इस साड़ी में नीता अंबानी काफी सुंदर लग रही थी। इस सिंपल सी साड़ी से जुड़ी एक एक बात खास रही। मनीष मल्होत्रा की ये साड़ी एलिगेंस और कन्टेम्पररी फैशन का परफेक्ट उदाहरण है।

हार ने लूटी लाइमलाइट

नीता अंबानी की साड़ियों के साथ साथ अक्सर ही उनकी ज्वेलरी के खूबसूरत कलेक्शन की भी तारीफ होती है। हालिया लुक में भी उनके बेशकीमती हीरों से लदे नेकलेस ने लाइमलाइट लूट ली। साड़ी के साथ नीता अंबानी ने बहुत ही यूनिक लुक वाला रेयर परायबा का फ्लोरल नेकलेस पहना था। जिसपर टर्क्वाइज टाइटैनियम लगा हुआ था। बेशकीमती हीरों के साथ जड़े इस फूल की यूनिक डिजाइन साड़ी को खूब कॉम्पलीमेंट कर रही है। अनोखी डिजाइन वाले नेकलेस के साथ नीता अंबानी ने दिल के आकार वाली स्टड ईयररिंग्स पहनी थी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article