लाइफस्टाइल

पुलिस, सेना और पैरामिलिट्री में भर्ती के लिए कम पड़ रही हाइट, तो नोट करें लंबाई बढ़ाने के ये 5 असरदार टिप्स

Height Increase Tips: यदि आप सैनिक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और आपकी लंबाई कम पड़ रही है, तो आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। हम आपको 5 टिप्स बताएंगे जो आपकी लंबाई बढ़ा सकते हैं।

Image

लंबाई बढ़ाने के असरदार उपाय

Height Increase Tips: देश की सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री बलों में भर्ती का सपना लाखों युवा देखते हैं। लेकिन कई बार लिखित परीक्षा और शारीरिक तैयारी पूरी होने के बावजूद हाइट (Height) निर्धारित मानकों से कम होने के कारण उम्मीदवार फाइनल सलेक्शन से वंचित रह जाते हैं। हालांकि आपको यह समझना जरूरी है कि किसी व्यक्ति की लंबाई काफी हद तक आनुवंशिक यानी जेनेटिक्स पर निर्भर करती करती है, लेकिन सही उम्र में अच्छी जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाकर शरीर की नेचुरल ग्रोथ को बेहतर बनाया जा सकता है। खासतौर पर किशोरावस्था और 18-20 वर्ष की उम्र तक लंबाई के विकास की अच्छी संभावना रहती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार उपाय जो लंबाई के प्राकृतिक विकास में मददगार साबित हो सकते हैं।

पुलिस, सेना और पैरामिलिट्री में कितनी हाइट होनी चाहिए

यदि आप पुलिस, सेना या पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, तो सबसे पहले हाइट से जुड़े नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इन भर्तियों में न्यूनतम लंबाई का मानक अलग-अलग पदों और राज्यों के लिए अलग होता है। आमतौर पर इन सभी भर्तियों में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 165 से 170 सेंटीमीटर, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 152 से 157 सेंटीमीटर तक की न्यूनतम हाइट निर्धारित की जाती है। वहीं कुछ राज्यों, जनजातीय क्षेत्रों और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार हाइट में छूट भी मिलती है। इसलिए कोई भी आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए शारीरिक मानकों को ध्यान से पढ़ें। आगे पढ़ें लंबाई बढ़ाने के कुछ असरदार उपाय (Height Growth Exercises)

1. स्ट्रेचिंग और हैंगिंग एक्सरसाइज

रोजाना स्ट्रेचिंग और हैंगिंग एक्सरसाइज करना आपके शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है और रीढ़ की हड्डी को बेहतर रखने में मदद करता है। पुल-अप बार पर कुछ देर लटकना, टो-टच, कोबरा स्ट्रेच और कैट-काउ पोज जैसी एक्सरसाइज शरीर के पोस्चर में सुधार लाती हैं। हालांकि इससे लंबाई बढ़ती है, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन सही पोस्चर के कारण व्यक्ति अधिक लंबा दिखाई दे सकता है। इसके अलावा ग्रोथ एज में नेचुरल ग्रोथ में आपको सहयोग मिल सकता है।

2. प्रोटीन और कैल्शियम रिच डाइट लें

यदि आपके शरीर को भरपूर पोषण नहीं मिला है, तो उसकी ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है। दूध, दही, पनीर, अंडे, दालें, सोयाबीन, हरी पत्तेदार सब्जियां, मेवे और मौसमी फल शरीर को जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी और जिंक के अच्छे सोर्स होते हैं। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से

3. पोस्चर सही रखें

कई युवाओं की लंबाई अच्छी होने के बावजूद झुककर बैठने और चलने से उनकी हाइट छोटी दिखाई देने लगती है। हमेशा सीधी कमर, पीछे की ओर कंधे और ऊपर की ओर गर्दन रखकर चलने और बैठने की आदत डालें। सही पोस्चर न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाता है बल्कि शरीर की वास्तविक लंबाई भी बेहतर तरीके से दिखाई देती है।

4. वजन नियंत्रित रखें

अत्यधिक मोटापा शरीर की फुर्ती और फिटनेस को प्रभावित कर सकता है। इसके लिए दौड़ना, तैराकी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रस्सी कूद और साइक्लिंग जैसी एक्टिविटीज शरीर को सक्रिय रखती हैं। रोजाना खेल-कूद से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, हड्डियों का विकास बेहतर होता है और फुल फिजिकल फिटनेस में सुधार आता है। जो पुलिस, सेना और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी के लिए भी फायदेमंद है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article