लाइफस्टाइल

नो मैदा सैंडविच तो बहुत खा लिया, क्या आपने खाया है No-Carb सैंडविच, यहां से नोट करें आसान रेसिपी

No-Carb Sandwich Recipe: अगर आप मैदा वाली ब्रेड से कुछ अलग, हेल्दी और हल्का खाना चाहते हैं, तो आपको नो-कार्ब सैंडविच की ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। यह हेल्दी होने के साथ बहुत टेस्टी भी है।

Image

हेल्दी नो-कार्ब सैंडविच बनाने का तरीका एक्सपर्ट से जानिए।

No-Carb Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख में ज्यादातर लोग सैंडविच खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप रोज-रोज मैदा वाली ब्रेड खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह नो-कार्ब सैंडविच (No-Carb Sandwich) आपके लिए एक मजेदार विकल्प हो सकता है। हेल्थ इंफ्लुएंसर और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी एक आसान रेसिपी शेयर की है। बता दें कि इसमें ब्रेड की जगह तरबूज का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि ऊपर पनीर, सेलेरी, पुदीना और मिक्स्ड सीड्स का स्वादिष्ट मिश्रण डाला जाता है। यह रेसिपी देखने में अलग है और बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता।

क्या है No-Carb सैंडविच

इस सैंडविच की सबसे खास बात यह है कि इसमें ब्रेड या मैदा नहीं डाला जाता। इसकी जगह मोटे कटे हुए तरबूज के स्लाइस इस्तेमाल किए जाते हैं। इनके ऊपर पनीर, पुदीना, सेलेरी और मिक्स्ड सीड्स का मिश्रण रखा जाता है। अगर आप कभी कुछ नया और हल्का खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं यह आसान रेसिपी

सामग्री:

  • अजवाइन के डंठल (Celery)
  • पनीर
  • पुदीने की पत्तियां
  • सिरका
  • मिक्स सीड्स (बीज)
  • मसाले
  • नींबू का रस
  • तरबूज
  • नमक

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें बारीक कटी सेलेरी, छोटे टुकड़ों में कटा पनीर, पुदीने की पत्तियां और मिक्स्ड सीड्स डालें। अब इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस, थोड़ा विनेगर, स्वादानुसार नमक और अपनी पसंद के मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद प्लेट में मोटे कटे हुए तरबूज के स्लाइस रखें और उनके ऊपर तैयार किया गया मिश्रण फैला दें।

फ्रिज में रखेंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा

दिव्या गांधी के अनुसार, इस सैंडविच को बनाने के बाद कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में जरूर रखें। ठंडा होने के बाद इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है। अगर थोड़ा ज्यादा समय तक ठंडा रखा जाए, तो सभी चीजों का फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाता है और खाने का मजा बढ़ जाता है।

क्या यह हेल्दी विकल्प है

इस रेसिपी में पनीर, मिक्स्ड सीड्स, पुदीना और सेलेरी जैसी चीजें शामिल हैं। साथ ही तरबूज शरीर में पानी की कमी पूरी करने में भी मदद करता है। इसलिए यह मैदा वाले सैंडविच की तुलना में एक अलग और हल्का विकल्प हो सकता है। हालांकि, किसी भी एक रेसिपी से पूरी सेहत नहीं बनती। रोजाना संतुलित और अलग-अलग तरह का खाना खाना सबसे जरूरी है।

एक्सपर्ट की क्या है सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या कहती हैं कि अच्छी सेहत के लिए ऐसा खाना चुनना चाहिए जिसमें शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलें। कोई भी एक रेसिपी अकेले आपको पूरी तरह स्वस्थ नहीं बना सकती। इसलिए इस तरह की हेल्दी रेसिपी को संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ अपनाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article