लाइफस्टाइल

बालों पर न करें अत्याचार! हर दिन शैम्पू लगाने के बजाय यूज करें ये देसी चीजें, घने-मुलायम होंगे हेयर्स

Natural Alternatives Of Shampoo: सिल्की और बाउंसी बालों के लिए कई लोग रोजाना शैम्पू करते हैं, हालांकि रोज रोज केमिकल वाले शैम्पू से बाल धोना हानिकारक हो सकता है। ऐसे में शैम्पू के ये कुछ विकल्प बहुत ही हेल्दी और काम के हो सकते हैं। देखें बाल धोने के लिए किन देसी चीजों का यूज कर सकते हैं।

Image

Alternatives Of Shampoo (Photo Credit - Canva)

Natural Alternatives Of Shampoo: सिल्की और बाउंसी लुक के लिए कई लोग रोजाना तौर पर बालों में शैम्पू करते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों में लगाने से हेयर्स की हेल्थ बहुत ही ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसे में घने और मुलायम बालों के लिए केमिकल वाला शैम्पू छोड़ आप घर की देसी चीजों का यूज कर सकते हैं। ऐसे में शैम्पू के ये कुछ विकल्प बहुत ही हेल्दी और काम के हो सकते हैं। देखें बाल धोने के लिए किन देसी चीजों का यूज कर सकते हैं।

शैम्पू की जगह यूज करें ये -

मुल्तानी मिट्टी

बाल धोने के लिए मुल्तानी मिट्टी वाला नुस्खा सालों से चला आ रहा है। दादी-नानी के जमाने से मुल्तानी मिट्टी से हेयर वॉश किया जाता था। जो बालों को बहुत ही अच्छी तरह के क्लीन करने के साथ साथ बहुत सारा पोषण भी प्रदान करता है। इस मिट्टी में आप नींबू भी मिला लें और अच्छे से मालिश करके बाल धोएं।

एलोवेरा

बालों को एलोवेरा से धोने से भी बहुत ही ज्यादा अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं। एलोवेराज जेल या नेचुरल एलोवेरा को आपको स्कैल्प में अच्छे से मसाज करना होगा और धो लेना है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिससे स्कैल्प एकदम डीप क्लीन हो जाता है। हेयरफॉल के लिए भी ये बेहतरीन नुस्खा है।

रीठा और शिकाकाई

बाल धोने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प रीठा और शिकाकाई का है। इसके इस्तेमाल से बाल बहुत हेल्दी हो जाते हैं और सिल्की व बाउंसी भी। जरूर ही आपको ये सारे नुस्खे बाल धोने के लिए इस्तेमाल करने ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article