लाइफस्टाइल

Motivational Shayari: 'तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा, तिरे सामने आसमां और भी हैं..', पढ़ें टॉप 10 मोटिवेशनल शायरी हिंदी में

Motivational Shayari in Hindi (मोटिवेशनल शायरी): अगर आपको लगता है कि आपका हौसला पस्त हो रहा है या निराशा आप पर हावी हो रही है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल कई मशहूर शायरों ने अपनी कलम से ऐसे शेर लिखे हैं जिसे पढ़कर आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

Image

मोटिवेशनल शायरी 2 लाइन हिंदी में (Photo: AI Image)

Motivational Shayari 2 line (मोटिवेशनल शायरी): जीवन में प्रेरणा हर किसी को चाहिए। यह वह ताकत है जो किसी के अंदर भी नई ऊर्जा भर देती है। यही ऊर्जा हमसे वह काम भी करवा लेती है जिसे करने से हम घबराते हैं। इसी कारण से हर किसी को कहीं ना कहीं से प्रेरणा लेनी ही चाहिए। बहुत से शायरों ने भी हौसलों को बुलंद करने के लिए एक से एक बेहतरीन शेर लिखे हैं। इन शायरियों की खूबसूरती ये है कि ये पढ़ने में जितने शानदार हैं, इनका असर भी कमाल का है। आइए पढ़ते हैं सेल्फ कॉन्फिडेंस को सातवें आसमान तक पहुंचाने वाले चुनिंदा शेर:

Motivational Shayari in Hindi

इन्ही ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चांद निकलेगा

अंधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है।

अख़्तर शीरानी

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।

बिस्मिल अज़ीमाबादी

जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं

वही दुनिया बदलते जा रहे हैं।

जिगर मुरादाबादी

Motivational Shayari (मोटिवेशनल शायरी)

वही हक़दार हैं किनारों के,

जो बदल दें बहाव धारों के।

निसार इटावी

ख़ुदा तौफीक़ देता है जिन्हें, वो यह समझते हैं,

कि ख़ुद अपने ही हाथों से बना करती हैं तक़दीरें।

अफ़सर मराठी

हज़ार बर्क़ गिरे लाख आंधियां उठें

वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं।

साहिर लुधियानवी

Shayari for Motivation

मेरे टूटे हौसले के पर निकलते देख कर

उस ने दीवारों को अपनी और ऊंचा कर दिया।

आदिल मंसूरी

हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं

हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं।

जिगर मुरादाबादी

हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी

हमीं को शमअ जलाने का हौसला न हुआ।

क़ैसर-उल जाफ़री

अगर आपको लगता है कि आप खुद पर से विश्वास खो रहे हैं या निराशा के बीच फंस गए हैं तो यकीन मानिए ये मोटिवेशनल शायरी आपकी मदद कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article