लाइफस्टाइल

Motivational Shayari: कहिए तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं.., आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को सातवें आसमान पर पहुंचाएंगे ये 21 मोटिवेशनल शेर

Motivational Shayari in Hindi: अगर आपको लगता है कि आप खुद पर से विश्वास खो रहे हैं या निराशा के बीच फंस गए हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दुनियाभर के तमाम मशहूर शायरों ने अपनी कलम से ऐसे शेर लिखे हैं जिसे पढ़कर आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

Image

Motivational Shayari in Hindi

Motivational Shayari in Hindi: हम जीवन में बहुत कुछ करना चाहते हैं। आगे बढ़ना चाहते हैं। अपना ऐसा नाम बनाना चाहते हैं कि हमसे जुड़े लोग हम पर गर्व कर सकें। इलके लिए हम भरसक प्रयास करते हैं। हालांकि कई बार हमें निराशा हाथ लगती है। दरअसल जीवन में हार औऱ जीत दोनों ही शाश्वत सत्य हैं। साफ शब्दों में कहें तो हर दिन एक जैसा नहीं होता है। लेकिन आगे बढ़ने का सुख पाने की संभावना तब अधिक हो जाती है जब हम अपनी हार से विचलित ना हों। ऐसे में अगर कोई हमें मोटिवेट कर दे तो फिर ये काम और आसान हो जाता है। अगर आपको लगता है कि आप खुद पर से विश्वास खो रहे हैं या निराशा के बीच फंस गए हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दुनियाभर के तमाम मशहूर शायरों ने अपनी कलम से ऐसे शेर लिखे हैं जिसे पढ़कर आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। उन्हीं शायरों के 21 चुनिदा शेर हम आपके लिए लाए हैं:

Best Shayari on Motivation

1. ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले

ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है।

अल्लामा इक़बाल

2. कहिए तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं

मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।

शहरयार

3. दाग़ दुनिया ने दिए ज़ख़्म ज़माने से मिले

हम को तोहफ़े ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले

कैफ़ भोपाली

Motivational Shayari (मोटिवेशनल शायरी)

4. इन्ही ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चांद निकलेगा

अंधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है।

अख़्तर शीरानी

5. जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं

वही दुनिया बदलते जा रहे हैं।

जिगर मुरादाबादी

6. तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर

सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर।

अमीर मीनाई

7. कुछ लोग थे कि वक़्त के सांचे में ढल गए,

कुछ लोग थे कि वक़्त के सांचे में बदल गए।

मख़मूर सईदी

8. अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला

जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा।

महशर बदायुनी

Best Shayari for Self Confidence in Hindi

9. तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा

तिरे सामने आसमां और भी हैं।

अल्लामा इक़बाल

10. भंवर से लड़ो तुंद लहरों से उलझो

कहां तक चलोगे किनारे किनारे।

रज़ा हमदानी

11. हज़ार बर्क़ गिरे लाख आंधियां उठें

वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं।

साहिर लुधियानवी

12. बंदा तो इस इकरार पै बिकता है तेरे हाथ,

लेना है अगर मोल तो आज़ाद न करना।

नज़्म तबातबाई

13. अपना ज़माना आप बनाते हैं अहले दिल,

हम वो नहीं कि जिसको ज़माना बना गया।

जिगर मुरादाबादी

14. वही हक़दार हैं किनारों के,

जो बदल दें बहाव धारों के।

निसार इटावी

15. ख़ुदा तौफीक़ देता है जिन्हें, वो यह समझते हैं,

कि ख़ुद अपने ही हाथों से बना करती हैं तक़दीरें।

अफ़सर मराठी

Motivational Shayari in Hindi

16. मेरे टूटे हौसले के पर निकलते देख कर

उस ने दीवारों को अपनी और ऊंचा कर दिया।

आदिल मंसूरी

17. सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।

बिस्मिल अज़ीमाबादी

Shayari for Motivation

18. हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं

हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं।

जिगर मुरादाबादी

19. हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी

हमीं को शमअ जलाने का हौसला न हुआ।

क़ैसर-उल जाफ़री

Best Motivational Shayari

20. गर शौके-तसादुम है तो टकराए जमाना,

इक उम्र में पत्‍थर का जिगर हमने बनाया।

सागर निजामी

21. देख यूं वक़्त की दहलीज़ से टकरा के न गिर,

रास्ते बंद नहीं सोचने वालों के लिए।

फारिग़ बुख़ारी

उम्मीद करते हैं कि इन शायरियों को पढञ आपके आत्मविश्वास में इजाफा हुआ होगा। बस हमेशा याद रखें कि जिंदगी मे आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए कभी हार नहीं मानना चाहिए। हमेशा प्रेरित रहने के लिए आप ये बेहतरीन शेर और शायरियां आप अपने करीबियों को भी भेज सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article