Pakora Recipe For Monsoon (पकौड़ी रेसिपी इन हिंदी): बरसात के इस सुहाने मौसम में बाल्कनी में बैठ एक हाथ में गर्मा गर्म चाय तो दूसरे में ताजे करारे पकौड़े हो जाए.. तो बारिश का मजा वाकई दुगना हो जाएगा। टिपटिप बरसे पानी में अगर आप भी अपनी शाम को कुछ टेस्टी खाकर एन्जॉय करना चाहते हैं, तो इस रेसिपी से बढ़िया पकौड़े बनाना बेस्ट है। जो आप लजीज लाल-हरी चटनी के साथ चटकारे लेकर खा सकते हैं, और बेशक ही ये वाला ईवनिंग स्नैक हर किसी को खूब पसंद भी आएगा। यहां देखें पकौड़े कैसे बनाएं, पकौड़ी की रेसिपी, 5 तरह के पकौड़े की लिस्ट जो आप मानसून में ट्राई कर सकते हैं।
पकौड़े की रेसिपी इन हिंदी, Top 5 Pakoda Recipe in Hindi
आलू के पकौड़े
हर किसी को ही आलू के पकौड़े सबसे ज्यादा पसंद होते हैं, तो बारिश के मौसम में आपको भी जरूर ही आलू वाले टेस्टी भजिए की रेसिपी एक बार तो ट्राई कर ही लेना चाहिए। आलू के पकौड़े बनाने के लिए आपको आलू की गोल गोल पतली स्लाइस काट लेनी होगी और फिर उसे बेसन वाले घोल में मिलाकर तल लेना होगा। और बस आपके स्वादिष्ट पकौड़े तैयार हैं, जिसे आप सॉस या अपनी पसंद की चटनी संग जमकर एन्जॉय कर सकते हैं।
पालक के पकौड़े
इस मौसम में ताजे और कुरकुरे से पालक से पकौड़े भी खूब स्वाद लगते हैं। पालक के पकौड़े के लिए आपको पालक साफ करके काट लेनी होगी और फिर उसे बेसन, हरी मिर्च और मसाले वाले घोल में डूबोकर बढ़िया क्रिस्पी होने तक तल लेना है।
प्याज के पकौड़े
प्याज के क्रंची पकौड़े भी स्वाद में एकदम जबरदस्त ही लगते हैं। अगर आपको ईजी और टेस्टी जल्दी बनने वाला स्नैक ट्राई करना है, तो प्याज के पकौड़े बेस्ट हैं। आप केवल प्याज को गोल गोल रिंग में काट लेना है और बेसन से टेस्टी घोल में मिलाकर तल लेना है।
गोभी के पकौड़े
स्वाद में गोभी के पकौड़े भी बाकि पकौड़ों को कांटे की टक्कर देते हैं। ये वाले पकौड़े भी आप आसानी से बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। गोभी को आपको छोटा छोटा काट लेना है और इस बार बेसन के घोल में थोड़ा सा चावल का आटा भी एड कर लेना है। इस रेसिपी से आपके पकौड़े एकदम क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगे।
इसी के साथ साथ आप टेस्टी मिर्ची, मेथी तो दाल के पकौड़े भी तैयार करके, बारिश का मजा एकदम दुगना कर सकते हैं। जरूर ही आपको बरसात के मौसम में इन ईजी रेसिपीज को ट्राई करना ही चाहिए। गर्मागर्म पकौड़े आप ताजी खट्टी मीठी इमली की चटनी तो हरी पुदीने की चटनी या सॉस के साथ लगा लगाकर खा सकते हैं।
