Miss You Quotes, Status, Messages, Shayari in Hindi: किसी की याद एक ऐसी खामोशी है जो किसी के पास न होते हुए भी हर पल आसपास उसकी मौजूदगी का एहसास कराती है। कभी किसी गीत की धुन में उसका अक्स मिल जाता है, तो कभी किसी पुरानी तस्वीर में। यादें बड़ी अजीब होती हैं। समय बीतता रहता है, पर वे वहीं की वहीं ताजा बनी रहती हैं। किसी की याद कभी सुकून देती है, तो कभी आंखें नम कर जाती है। तो अगर आपको भी किसी की याद सता रही है और आप उसे इस बात का एहसास करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें मिस यू स्टेटस, कोट्स, शायरी और मैसेज हिंदी में:
मिस यू स्टेटस इन हिंदी (Miss You Quotes In Hindi)
1. हमें क्या पता था आये हो तुम कुछ लम्हों के लिए ही,
पता होता तो उन लम्हों को आने ही न देते।
रह लेते हम उन लम्हों के बिना भी,
कम से कम उन लम्हों के बाद ये सूनापन तो न आता।
2. मान लेते हैं कि सब गलतियां हमसे हुई,
लेकिन छोर कर तो तुम चले गए न।
कहा था हमने शुरू में ही कि
नादान हैं हम और गलतियां भी कर बैठेंगे,
लेकिन तुम तो समझदार थे न।
3. चलो एक बार फिर से मिलते है अजनबी बनकर,
मैं तुम्हारा हाल पूछूंगा, तुम मेरा नाम पूछना।
Miss You Status In Hindi
क्या कहा? मुझे संभालने आये हो।
चलो संभालो फिर और जब ख़ुद संभल जाओ तो एक बार मुझे बिखेर जरूर जाना,
शायद किसी को फिर मुझे संभालना हो।
5. हंसती आंखों में झांककर देखो,
कोई आंसू कही छुपा होगा।
6. उसने जी भर के मुझको चाहा था
और फिर जी ही भर गया उसका।
Heart Touching Miss You SMS In Hindi
7. तुम्हें भूलने का सामर्थ्य नहीं है मुझमें
और न पाने का भाग्य लेकर जन्मा हूँ!
8. आज भी इंतज़ार हैं उस तन्हां रात में उस शख्स का,
जो कहता था तुमसे बात ना हो तो मुझे नीद नही आती।
9. एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें
और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं।
Missing Love Quotes In Hindi
10. यादें तुम्हारी कांच के टुकड़े,
मेरा इश्क़ नंगे पैर।
11. अकेले तो हम पहले भी जी रहे थे,
क्यों तन्हा से हो गए है तेरे जाने के बाद।
12. नींद भी क्या ग़ज़ब की चीज़ है।
आ जाए तो सब भुला देती है।
ना आए तो सब याद दिला देती है
Status For Missing Someone In Hindi
13. न जाने कितनी रातों की नींद ले गया वो
जो पल भर मोहब्बत जताने आया था!!
14. कुछ जरूरतें थी उसकी मुझसे ज्यादा
मुझे लिया 'पूरा' और लौटाया 'आधा'!!
15. थोड़ी हिम्मत रखो या अश्कों को बह जाने दो
मोहब्बत में सब्र है, इश्क़ एकतरफा तो रह जाने दो!!
Miss Karne Wala Status
16. वो छोड़ गए हमे अब बवाल क्या करें,
खुद की ही पसंद थी अब सवाल क्या करें।
17. रुलाने में अक्सर उन्हीं लोगों का हाथ होता हैं,
जो कहते हैं कि तुम हँसते हुए बहुत अच्छे लगते हो।
18. कितनी झूठी होती हैं मोहब्बत की कसमें,
देखो तुम भी जिंदा हो, मैं भी जिंदा हूं
Miss You Quotes In Hindi
19. दुनिया में भीड़ बढ़ती जा रही हैं,
और लोग अकेले होते जा रहे हैं।
20. प्रतीक्षा इतनी भी नहीं होनी चाहिए,
कि मिलने का मोह ही समाप्त हो जाए।
