Mala Yusufzai Motivational Quotes: मलाला यूसुफजई दुनिया भर में शिक्षा और महिला अधिकारों की सबसे बुलंद आवाजों में गिनी जाती हैं। पाकिस्तान के स्वात घाटी में जन्मी मलाला ने बचपन से ही लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठानी शुरू कर दी थी। जब तालिबान ने लड़कियों के स्कूल जाने पर रोक लगाने की कोशिश की, तब भी मलाला पीछे नहीं हटीं। महज 15 साल की उम्र में उन पर जानलेवा हमला हुआ, लेकिन इस घटना ने उनकी हिम्मत को कमजोर करने के बजाय और मजबूत बना दिया।
इलाज के बाद मलाला ने पूरी दुनिया में शिक्षा के महत्व का संदेश फैलाना जारी रखा। उन्होंने यह साबित किया कि कलम और किताब किसी भी हथियार से ज्यादा शक्तिशाली हो सकते हैं। वर्ष 2014 में उन्हें शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनीं।
Mala Yusufzai Motivational Quotes in Hindi
आज मलाला लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक हैं। उनका जीवन बताता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो एक अकेली आवाज भी दुनिया बदलने की शुरुआत कर सकती है। अगर आप भी अपने हौसलों को मलाला सा मजबूत बनाना चाहते हैं तो उनके ये प्रेरक विचार आपकी मदद कर सकते हैं:
1. एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया बदल सकते हैं।
2. जब पूरी दुनिया खामोश हो, तब एक अकेली आवाज भी ताकतवर बन जाती है।
3. यह जानना बहुत जरूरी है कि आप कौन हैं। फैसले लेना और यह दिखाना कि आप असल में क्या हैं।
4. तालिबान हमसे हमारी कलमें और किताबें तो छीन सकता था, लेकिन वे हमारे दिमाग को सोचने से नहीं रोक सके।
5. हम डरे हुए थे, लेकिन हमारा डर हमारे हौसले (साहस) से बड़ा नहीं था।
6. अगर एक मर्द सब कुछ तबाह कर सकता है, तो एक लड़की उसे बदल क्यों नहीं सकती?
7.एक वक्त था जब मैंने भगवान से अपनी लंबाई एक या दो इंच बढ़ाने की दुआ मांगी थी, लेकिन बदले में उन्होंने मुझे आसमान जितना ऊंचा बना दिया। इतना ऊंचा कि मैं खुद को नाप भी नहीं सकती।
8. बंदूकों से आप आतंकवादियों को मार सकते हैं, लेकिन शिक्षा से आप आतंकवाद को खत्म कर सकते हैं।
9. मैं अपनी आवाज इसलिए नहीं उठाती ताकि मैं चिल्ला सकूं, बल्कि इसलिए उठाती हूं ताकि जिनकी कोई आवाज नहीं है, उन्हें सुना जा सके।
10. दुनिया में दो ताकतें हैं; एक तलवार और दूसरी कलम। लेकिन एक तीसरी ताकत भी है जो इन दोनों से कहीं ज्यादा मजबूत है, और वह है महिलाओं की ताकत।"
